फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Audit reveals flaws, will change the appearance of footpaths

Delhi NCR News: ऑडिट में सामने आई खामियां, बदलेगी फुटपाथों की सूरत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 05:09 PM IST
विज्ञापन
- पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर पैदल यात्रियों की समस्याओं का होगा समाधान
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो

पूर्वी दिल्ली। यमुनापार में पैदल चलना अब लोगों के लिए कुछ आसान हो सकता है। पूर्वी और उत्तर-पूर्वी दिल्ली के प्रमुख मार्गों पर फुटपाथों की बदहाल स्थिति और पैदल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी खामियां ऑडिट में सामने आने के बाद लोक निर्माण विभाग ने इनके सुधार की तैयारी शुरू कर दी है। योजना के तहत टूटे और संकरे फुटपाथों को ठीक करने के साथ रास्ते में बनी बाधाओं को हटाने और जरूरत के अनुसार उन्हें चौड़ा किया जाएगा।

पूर्वी दिल्ली के विकास मार्ग, लक्ष्मी नगर और प्रीत विहार जैसे व्यस्त इलाकों में फुटपाथों की स्थिति लंबे समय से राहगीरों के लिए परेशानी बनी हुई है। कई स्थानों पर टाइलें उखड़ी हुई हैं जबकि अतिक्रमण और अन्य बाधाओं के कारण लोगों को फुटपाथ छोड़कर मुख्य सड़क पर चलना पड़ता है। इससे खासकर बुजुर्गों, बच्चों और महिलाओं के लिए हादसे का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


आईपी एक्सटेंशन और पटपड़गंज क्षेत्र में भी कई जगह फुटपाथों पर बिजली के खंभे व अन्य बाधाएं पैदल आवाजाही में दिक्कत पैदा करती हैं। कुछ स्थानों पर खुले नालों और असमान रास्तों के कारण लोगों को संभलकर चलना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भजनपुरा, खजूरी खास चौक और वजीराबाद मुख्य मार्ग सहित कई व्यस्त रास्तों पर पैदल यात्रियों की सुरक्षा से जुड़ी कमियां चिन्हित की गई हैं। यमुना विहार, करावल नगर और सीमापुरी मार्ग के आसपास भी कई जगह फुटपाथ संकरे या मानकों के अनुरूप नहीं हैं। इसका सबसे अधिक असर रोजाना स्कूल जाने वाले बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ता है।


पीडब्ल्यूडी की सुधार योजना के तहत चिन्हित स्थानों पर फुटपाथों का समतलीकरण और चौड़ीकरण किया जाएगा। टूटे हिस्सों की मरम्मत के साथ टिकाऊ टाइलें लगाने और रास्ते में बनी बाधाओं को हटाने पर भी काम होगा। विभाग का उद्देश्य प्रमुख मार्गों पर पैदल यात्रियों के लिए सुरक्षित और सुगम रास्ता तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed