फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   atul maheshwari scholarship winner students honored by lok sabha speaker

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2019 सम्मान समारोह आज, लोकसभा अध्यक्ष करेंगे विजेताओं को सम्मानित

Fri, 07 Feb 2020 09:57 AM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Fri, 07 Feb 2020 09:57 AM IST
सार

  • अतुल माहेश्वरी छात्रवृति-2019 के लिए एक लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन दिया था।
  • एक लाख परीक्षार्थियों में से सात राज्यों के 38 होनहार छात्र-छात्राओं का किया गया है चयन।
  • अमर उजाला में अखबार की दुनिया को जानने का भी मिला मौका।

विज्ञापन
atul maheshwari scholarship winner students honored by lok sabha speaker
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति सम्मान के लिए चुने गए छात्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2019 सम्मान समारोह आज दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है। सात राज्यों के 38 होनहार विद्यार्थियों को लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला सम्मानित करेंगे। इसके लिए 36 सामान्य और 2 विशेष छात्रों का चयन किया गया है। 

विज्ञापन


खास बात यह है कि एक विशेष छात्र ने सामान्य वर्ग में जगह बनाकर छात्रवृत्ति प्राप्त की है। पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर व उत्तर प्रदेश के छात्र अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2019 पाने वालों की सूची में शामिल हैं। 
विज्ञापन


इन सभी छात्रों और अभिभावकों का बृहस्पतिवार को सेक्टर-59 स्थित अमर उजाला कार्यालय में स्वागत किया गया। छात्रवृत्ति पाकर इनके हौसले और भी बुलंद हैं। 

इस दौरान छात्रों ने अमर उजाला फाउंडेशन के अध्यक्ष राजुल माहेश्वरी के साथ मुलाकात की और कई सवाल भी पूछे। अखबार की शुरुआत कब और किस उद्देश्य से हुई, इसकी जानकारी भी दी गई। फाउंडेशन के अध्यक्ष ने छात्रों के पूछे गए सभी सवालों के जवाब दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

atul maheshwari scholarship winner students honored by lok sabha speaker
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति सम्मान के लिए चुने गए छात्र - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने अमर उजाला के डिजिटल विभाग को देखा और उसके कामकाज के बारे में जाना। छात्रों को प्रिंटिंग प्रेस दिखाई गई और उन्होंने जाना कि किस तरह से अखबार छपता है और कम समय में कैसे सभी जगहों पर पहुंचता है।

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2019 के लिए एक लाख से अधिक छात्रों ने आवेदन किया था। छात्रवृत्ति पाने वालों के परिवार की सालाना आय डेढ़ लाख रुपये से कम है। ये सभी छात्र राज्य शिक्षा बोर्ड के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ते हैं।

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति मिलने से मैं खुश हूं। अन्य विद्यार्थियों को भी इसकी जानकारी देने की कोशिश करूंगा, ताकि आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों को इसका लाभ मिल सके। 
- धर्मेंद्र कुमार, विशेष छात्र, प्रयागराज 

अमर उजाला फाउंडेशन ने हम लोगों को एक प्लेटफॉर्म दिया है। ग्रामीण पृष्ठभूमि के छात्र को ऐसा मौका मिलना बड़ी बात है। मैं आगे भी ऐसे ही मेहनत करता रहूंगा। खुद पर यकीन करेंगे तो सब कुछ हासिल किया जा सकता है। 
- नवल किशोर, विशेष छात्र, बांदा

atul maheshwari scholarship winner students honored by lok sabha speaker
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति सम्मान के लिए चुने गए छात्र - फोटो : अमर उजाला
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2019 मेरे लिए वरदान है। इससे मुझे सपने पूरे करने में मदद मिलेगी। मैं खुद को ज्यादा मजबूत महसूस कर रही हूं। अब मेरे हौसले और भी बुलंद हुए हैं। मैं जिंदगी में कभी हार नहीं मानूंगी।
- परनीत कौर, पंचकूला

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति-2019 पाकर मैं बहुत खुश हूं। इससे मुझे पढ़ाई में मदद मिलेगी। अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से हम जैसे छात्रों को एक दिशा दी जा रही है। मुझे उम्मीद है मैं अपना मुकाम हासिल कर सकूंगी।
- मनी देवी, जम्मू-कश्मीर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed