फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attempt to sell minor in red light area, accused arrested

Delhi NCR News: नाबालिग को रेड लाइट एरिया में बेचने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 10:00 PM IST
विज्ञापन
- नौकरी का झांसा देकर लाया दिल्ली, छेड़छाड़ के भी आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। राजधानी में एक मामले में 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को रेड लाइट एरिया में बेचने के प्रयास का खुलासा हुआ है। कमला मार्केट थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी शिवजी दास को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है।
मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजबीर सिंह के अनुसार, पीड़िता दरभंगा की रहने वाली है और 14 मार्च को पारिवारिक विवाद के बाद नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी। यहां उसकी दोस्त के परिचित शिवजी दास ने उसे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से अपने साथ ले जाकर नेहरू विहार स्थित घर में रखा। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने घरेलू काम के बहाने उसे अपने पास रखा और पत्नी के घर पर न होने पर उसके साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसे बदनाम करने की धमकी भी दी गई।
विज्ञापन


दो अप्रैल को आरोपी उसे नौकरी दिलाने का झांसा देकर श्रद्धानंद मार्ग स्थित रेड लाइट एरिया ले गया। वहां संदिग्ध माहौल देखकर लड़की को शक हुआ और उसने गश्त कर रही महिला पुलिसकर्मियों से मदद मांगी। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मौके से आरोपी को दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच में सामने आया कि आरोपी एक दुकानदार से लड़की को बेचने के संबंध में बात कर रहा था। पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के समक्ष पेश किया, जहां से उसे शेल्टर होम भेज दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed