फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attempt to extort money from AAP councilor by conducting fake sting

Delhi: फर्जी स्टिंग कर आप पार्षद आमिल मलिक से वसूली का प्रयास, धमकी देकर मांगने लगे 10 लाख; तीन पर केस

Fri, 29 Mar 2024 02:23 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 29 Mar 2024 02:23 AM IST
सार

खजूरी खास थाना पुलिस ने निगम पार्षद मोहम्मद आमिल की शिकायत पर रफीक, मोहम्मद उमर और यूसुफ के खिलाफ जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
Attempt to extort money from AAP councilor by conducting fake sting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media

विस्तार

करावल नगर विधानसभा क्षेत्र की श्रीराम कॉलोनी वार्ड से आप पार्षद मोहम्मद आमिल मलिक ने कथित तीन पत्रकारों के खिलाफ जबरन वसूली का मामला दर्ज कराया है। आरोप है कि तीनों युवकों ने धोखे से निगम पार्षद का फर्जी वीडियो बना लिया। उसके आधार पर आरोपी ब्लैकमेल कर 10 लाख मांगने लगे। रुपये नहीं देने पर आरोपी परिवार और निगम पार्षद को जान से मारने की धमकी देने लगे।

विज्ञापन


पार्षद ने दफ्तर में घुसकर पिटाई करने का भी आरोप लगाया है। खजूरी खास थाना पुलिस ने निगम पार्षद मोहम्मद आमिल की शिकायत पर रफीक, मोहम्मद उमर और यूसुफ के खिलाफ जबरन वसूली और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोहम्मद आमिल परिवार के साथ श्रीराम काॅलोनी, खजूरी खास में रहते हैं। आमिल ने बताया कि नगर निगम चुनावों के प्रचार के दौरान उनकी मुलाकात रफीक से हुई। चुनाव के बाद वह अक्सर उनके पास आने लगा था। आरोप है कि 28 दिसंबर को रफीक उनके पास आया। आरोपी ने आमिल से कहा कि उसके घर में कुछ कार्यक्रम है। उसे कुछ सामान चाहिए। आमिल ने करीब 40500 का सामान पास में अपने भतीजे की दुकान से दिलवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी ने रुपये अगले महीने 20-20 हजार रुपये करके देने के लिए कहा। अगले महिला रफीक 15 हजार रुपये एक लिफाफे में करके देने आया। उस समय आमिल अपने भतीजे की दुकान पर थे। रुपयों का लिफाफा देने के बाद आरोपी ने पांच हजार रुपये दो दिन बाद देने के लिए कहा। बाद में उसने पांच हजार रुपये दे भी दिए। आमिल ने जब बाकी रुपये मांगे तो आरोपी ने उनको ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। उसने कहा कि उसके पास रुपये लेने का वीडियो है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed