फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attackers opened fire on a Fortuner rider near Chhatarpur Metro Station

Delhi: साउथ दिल्ली में सरेआम चलीं कई राउंड गोलियां, गाड़ी सवार गंभीर रूप से घायल; बताई जा रही आपसी दुश्मनी

Thu, 15 May 2025 02:22 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Thu, 15 May 2025 02:22 PM IST
सार

मेहरौली गुरुग्राम रोड पर छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलाकर सनसनी फैला दी। गाड़ी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है।

विज्ञापन
attackers opened fire on a Fortuner rider near Chhatarpur Metro Station
firing

विस्तार

दिल्ली के पॉश इलाके साउथ दिल्ली के मेहरौली गुरुग्राम रोड पर छतरपुर मेट्रो स्टेशन के नजदीक आज गुरुवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक गाड़ी पर ताबड़तोड़ कई राउंड गोलियां चलाकर सनसनी फैला दी। गाड़ी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लगभग 10 राउंड गोलियां चलाई गई हैं। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम और आला पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। स्पॉट को घेरकर वहां पर छानबीन की जा रही है। मौके पर क्राइम टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है। इस मामले की पुष्टि करते हुए डीसीपी साउथ अंकित चौहान ने कहा कि यह गैंगवॉर का मामला नहीं है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि यह आपसी दुश्मनी की वजह से फायरिंग का मामला है। यह वारदात महरौली थाना के कमांडर चौक के पास हुई है। अरुण लोहिया नाम के शख्स को गोली लगी है, जो गाड़ी में सवार था। अभी तक की छानबीन में यह पता चला है कि गोली चलाने वाले पीड़ित को जानते हैं, उसी के गांव के रहने वाले हैं। इस मामले में विस्तृत छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed