ग्रेटर नोएडा : घर में घुसकर ईंट से सिर और चेहरा कुचलकर युवती की हत्या, फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
फोरेंसिक टीम व डॉग स्क्वाड को मौके पर बुलाया गया है। पंचायत नामा की कार्यवाही की जा रही है। पुलिस और फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ईकोटेक-3 थाना क्षेत्र के हबीबपुर गांव में घर में घुसकर पिंकी (23) की ईंट से चेहरा कुचलकर हत्या कर दी गई। आरोपियों ने पिंकी के सिर पर भी वार किया। शनिवार रात हुई वारदात के वक्त वह घर की दूसरी मंजिल पर बने कमरे में मां, बड़ी बहन और उसकी बेटी के साथ सो रही थी। उसका शव दूसरे कमरे से बरामद हुआ है। पुलिस अधिकारियों और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। मामले में परिचितों पर हत्या का शक जाहिर किया जा रहा है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा कराने का दावा किया है।
हबीबपुर गांव में पिंकी, मां प्रकाशो देवी और अन्य परिजनों के साथ रहती थी। शनिवार रात पिंकी घर की दूसरी मंजिल पर मां, बड़ी बहन और उनकी बेटी के साथ कमरे में सो रही थी। रात में ही ईंट से चेहरा कुचलकर व सिर में वारकर उसकी हत्या कर दी गई। रविवार सुबह शव पिंकी का शव दूसरे कमरे में लहूलुहान हालत में पड़ा मिला। सूचना मिलते ही थाना पुलिस के अलावा डीसीपी सुनीति के नेतृत्व मेें पहुंचे अन्य अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी।
पुलिस ने घटनास्थल से खून से सना ईंट का टुकड़ा बरामद किया है। ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि लगभग डेढ़ साल पहले पिंकी के पिता जीत सिंह की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। ग्रामीणों ने जीत सिंह की भी हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने जीत की हत्या के संबंध में कोई शिकायत या केस दर्ज होने की जानकारी से इन्कार किया है। परिजनों के मुताबिक दो माह पहले पिंकी का रिश्ता तय हुआ था। दिसंबर में उसकी शादी होनी थी।
संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। पिंकी की मां प्रकाशो देवी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।
- सुनीति, डीसीपी सेंट्रल नोएडा
मां-बहन के कमरे में मिले खून और संघर्ष के निशान
पुलिस के मुताबिक पिंकी का शव दूसरे कमरे में मिला। जिस कमरे में पिंकी, मां और बहन सो रहीं थीं। उस कमरे से लेकर दूसरे कमरे तक खून और संघर्ष के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है पिंकी ने आरोपियों का मुकाबला किया। पुलिस के मुताबिक पिंकी के मां के दवा खाकर सो रही थी। एक ही कमरे में सोने के बावजूद परिजनों को वारदात की जानकारी नहीं मिलने पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस परिजनों से भी पूछताछ कर रही है।
चाचा ने थाने आकर दी हत्या की सूचना, अंदर से बंद था घर का गेट
गांव में चर्चा है कि पुलिस को सूचना दिए बिना शव के दाह संस्कार की तैयारी थी। हालांकि पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है। एसीपी सुमित शुक्ला ने बताया कि वारदात की सूचना पिंकी के चाचा ने थाने आकर दी। इससे पहले परिजनों ने पुलिस को कॉल कर सूचित नहीं किया। जांच में यह भी पता चला है कि घर का मेनगेट अंदर से बंद था। वहीं, किरायेदार वाले परिसर में लोहे की जाली लगी हुई है। ऐसे में बाहर से कोई आया या नहीं इसकी भी जांच की जा रही है।
घर में किराये पर रहते हैं 40 परिवार, सीसीटीवी खराब
पुलिस के पिंकी के घर में लगभग 48 कमरे किरायेदारों के लिए बनाए गए हैं। इसमें लगभग 40 परिवार किराये पर रहते हैं। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे थे। किराये से ही पिंकी के परिवार का गुजारा चलता है। किराये के हिसाब-किताब में भी पिंकी का दखल बताया गया है। पिंकी की बड़ी बहन का पति से विवाद चल रहा है। ऐसे में किराये, संपत्ति विवाद के अलावा पुलिस पिंकी के रिश्ता पक्का होने से कोई क्षुब्ध तो नहीं था। इन सब एंगल पर पुलिस जांच कर रही है।