फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   attack on Police team, four injured

पुलिस टीम पर हमला, चौकी इंचार्ज सहित चार घायल

Sat, 26 Dec 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 26 Dec 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
attack on Police team, four injured

सोहना क्षेत्र के सांप की नंगली गांव के रहने वाले कुछ दबंगों ने बृहस्पतिवार को एक मामले की जांच करने गई पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इसमें चार पुलिस कर्मी और सोहना सिटी चौकी इंचार्ज घायल हुए हैं। पुलिस की गाड़ी भी तोड़ी गई है।

विज्ञापन


दबंग यहीं नहीं रुके उन्होंने पुलिस के अलावा शिकायतकर्ता को भी घर में घुसकर मारा पीटा और हवाई फायर किया। सोहना थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, मारपीट करने और जानलेवा हमला करने का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार सांप की नंगली के रहने वाले प्रवीण कुमार ने शिकायत दी थी कि इसी गांव के ही निवासी रणजीत सिंह ने उसके रिश्तेदार से स्विफ्ट कार खरीदी थी। कार खरीदने के बाद अब वह फाइनेंस का पैसा बैंक को नहीं दे रहा है, जिससे उनके रिश्तेदार को फाइनेंस कंपनी के लोग परेशान कर रहे हैं, लिहाजा कार खरीदने वाले और फाइनेंस कंपनी के बीच विवाद निपटाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जांच के लिए बृहस्पतिवार को सोहना चौकी प्रभारी कुंदनलाल अपने साथ पुलिसकर्मियों के साथ रणजीत के घर पहुंचे। पुलिसकर्मियों को देखते ही रणजीत, उसके भाई हरबीर के लड़के रूपेश, विक्रम व अन्य लोगों ने पुलिस पार्टी पर हमला बोल दिया। मारपीट कर घायल कर दिया। चौकी प्रभारी को गंभीर चोट आई है। पुलिस की गाड़ी भी तोड़ी गई है। आरोप है कि पुलिस पार्टी के वापस आते ही दबंगों ने शिकायतकर्ता प्रवीण के घर पर हमला बोल दिया और हवाई फायर किया।


सोहना थाना पुलिस इस मामले में चौकी प्रभारी कुंदन के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई कर रही है। दूसरी ओर प्रवीण के बयान पर रणजीत के खिलाफ मारपीट और जानलेवा हमला करने का केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed