फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attack on mumbai rajdhani express train in faridabad

मुंबई राजधानी एक्सप्रेस पर हमला, नहीं खुल रहा राज

Wed, 22 Jul 2015 06:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 22 Jul 2015 06:28 PM IST
विज्ञापन
Attack on mumbai rajdhani express train in faridabad

दिल्ली-आगरा रूट पर एक बार फिर राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंकने की घटना हुई है। इस बार मुंबई राजधानी को निशाना बनाया गया। घटना फरीदाबाद-तुगलकाबाद बॉर्डर की बताई जा रही है।

विज्ञापन


मौके पर पहुंची आरपीएफ ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है, लेकिन पत्थर फेंकने वाले का सुराग नहीं लग पाया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम दिल्ली से मुंबई जा रही राजधानी एक्सप्रेस जब फरीदाबाद की ओर आ रही थी कि बॉर्डर पर उस पर पत्थर फेंका गया।
विज्ञापन


इसकी सूचना दिल्ली कंट्रोल को दी गई। दिल्ली कंट्रोल ने तुरंत मैसेज आरपीएफ तुगलकाबाद और फरीदाबाद को भेजा। सूचना पर आरपीएफ की टीम घटनास्थल पहुंची और जांच पड़ताल की गई्र लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरपीएफ  प्रभारी मुकेश कुमार का कहना है कि जिस स्थान पर पत्थर फेंके जाने की सूचना मिली थी, वहां ऐसे कोई हालात नहीं थे जहां से पत्थर फेंके जाने की गुंजाइश हो। हो सकता है कि घटना दिल्ली इलाके में हुई हो। फिर भी इसकी जांच के लिए टीम लगा दी गई है।


ज्ञात हो कि अप्रैल व मई माह में कई बार नई दिल्ली से मुंबई जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस पर पत्थर फेंके जाने की घटनाएं हो चुकी हैं। मई माह में शुरुआती एक हफ्ते में ही चार बार पत्थर फेंके गए थे। जिसके बाद फरीदाबाद आरपीएफ ने राजधानी में एक टीम तैनात कर उसे कोटा तक भेजा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed