{"_id":"5f46edfcf510e638990118b3","slug":"attack-on-lawyer-in-roadrage-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडरेज में वकील पर हमला, कार से उतारकर बुरी तरह पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडरेज में वकील पर हमला, कार से उतारकर बुरी तरह पीटा
Thu, 27 Aug 2020 04:49 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 27 Aug 2020 04:49 AM IST
विज्ञापन
delhi police
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मयूर विहार इलाके में एक वकील के साथ रोडरेज में मारपीट का मामला सामने आया है। वारदात के समय पीड़ित वकील प्रीत विहार से मयूर विहार होते हुए ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
इस बीच स्टार मॉल से उन्होंने कुछ सामान खरीदा। वहां पार्किंग से निकलते समय बाइक सवार दो युवक उनसे उलझ गए। युवकों ने उनकी कार की चाबी निकालने का प्रयास किया। लेकिन वह कामयाब नहीं हो पाए।
विज्ञापन
पीड़ित ने वहां से निकलने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पीछा कर उनकी कार को जबरन रुकवाया और उन पर हमला कर दिया। मारपीट के समय वकील ने वहां से गुजर रहे एक पुलिसकर्मी से भी मदद मांगी, लेकिन उनकी मदद नहीं हुई।
विज्ञापन
भीड् बढ़ते देखकर आरोपी फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। अब पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
पुलिस के मुताबिक सिद्धार्थ शुक्ला परिवार के साथ, ग्रेटर नोएडा में रहते हैं। सिद्धार्थ हाईकोर्ट में वकालत करते हैं। सोमवार दिन में वह एक मीटिंग के बाद अपने दोस्त व साथी हैदर को प्रीत विहार उनके घर छोड़कर वापस ग्रेटर नोएडा लौट रहे थे।
इस बीच स्टार मॉल मूयर विहार फेज-1 के पास वह कुछ सामान खरीदने के लिए रुक गए। कार को उन्होंने पार्किंग में खड़ा कर दिया। इस बीच जैसे ही वह पार्किंग से कार निकालने लगे। तभी दोनों युवक उनसे उलझ गए।
सिद्धार्थ को कुछ समझ नहीं आया। गाली-गलौज के बीच सिद्धार्थ ने वहां से निकलना बेहतर समझा। लेकिन आरोपियों ने चौक पर उनकी बीट कार के आगे बाइक लगाकर रोक लिया। कार रोकते ही आरोपियों ने सिद्धार्थ पर हमला कर दिया।
मारपीट के दौरान ही उन्होंने एक बदमाश का अपने मोबाइल से फोटो खींच लिया। भीड़ बढ़ते देखकर आरोपी फरार हो गए। सिद्धार्थ ने पुलिस को आरोपियों की फोटो और कार का नंबर दे दिया है। पुलिस उसके आधार पर मामले की छानबीन कर रही है।