फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Attack on CIA team that arrived to arrest accused in Faridabad

Video: आरोपी को पकड़ने पहुंची सीआईए की टीम पर हमला, आरोपी और उसके परिजनों ने की हाथापाई, देखें वीडियो

Thu, 24 Oct 2024 11:07 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 24 Oct 2024 11:07 PM IST
सार

सीआईए के सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने भूपानी थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस के मुताबिक उन्हें देखकर आरोपी भागने लगा। घर के बाहर पहुंचकर वह चिल्लाने लगा। जिस पर उसके परिजन भी आ गए और टीम के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई की।

विज्ञापन
Attack on CIA team that arrived to arrest accused in Faridabad
टीम से हाथापाई करते लोग - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

फरीदाबाद के भूपानी थाना क्षेत्र में आर्म्स एक्ट के नामजद आरोपी जतिन उर्फ जीतू को सीआईए टीम पकड़ने पहुंची थी। इस दौरान आरोपी ने परिजनों के साथ मिलकर सीआईए टीम पर हमला बोल दिया। झगड़े में सीआईए टीम के कुछ लोग चोटिल भी हो गए हैं। सीआईए की टीम ने कानून का डर दिखाकर किसी तरह से आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके बाद भूपानी थाने में हमला करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।

विज्ञापन


सीआईए के सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने भूपानी थाने में मामले की शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी शिकायत में बताया कि वह भूपानी गांव में अपनी टीम के साथ आर्म्स एक्ट के नामजद आरोपी जतिन उर्फ जीतू को पकड़ने के गए थे। उनके साथ कांस्टेबल संदीप, विकास, आशु, जगदीश और मुकेश भी थे। उन्हें पता चला की आरोपी एचडीएफसी बैंक के सामने एक दुकान पर बैठा हुआ है। वह दुकान पर पहुंचे तो टीम को देखकर जतिन भागने लगा। टीम उसका पीछा करते हुए घर के पास पहुंची। जहां घर के बाहर आरोपी जतिन खड़ा होकर चिल्लाने लगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उसकी आवाज सुनकर अन्य परिजन और आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। जो गिरफ्तारी का विरोध करने लगे। जब टीम गिरफ्तार करने लगी तो परिजनों ने टीम के साथ धक्कामुक्की और हाथापाई हो गई। उसमें कुछ पुलिसकर्मी चोटिल भी हो गए। जब सीआईए की टीम ने कानून का डर दिखाया तो अन्य लोग पीछे हटे। इसके बाद सीआईए की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। बाद में सीआईए की टीम आरोपी को जबरन छुड़वाने और हमला करने की शिकायत देकर भूपानी थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर के बाकी आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed