फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atlas Employees Union ready for long battle, meeting tomorrow

लंबी लड़ाई को तैयार एटलस कर्मचारी यूनियन, कल बैठक

Sun, 07 Jun 2020 06:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, साहिबाबाद Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 07 Jun 2020 06:02 AM IST
विज्ञापन
Atlas Employees Union ready for long battle, meeting tomorrow
demo pic - फोटो : सुमित सिसोदिया

देश की मशहूर एटलस कंपनी का पहिया आर्थिक संकट के कारण थमने के बाद कर्मचारी यूनियन लंबी लड़ाई के लिए खुद को तैयार करने में जुट गई है। सोमवार को यूनियन ने सभी 25-30 पदाधिकारियों की अहम बैठक बुलाई है। उसमें आगे की योजना की रणनीति पर गहनता से विचार होगा। यूनियन ने इस अहम बैठक के बाद आम सभा आयोजित करने का भी फैसला लिया है, जिसमें कर्मचारियों से सुझाव लिए जाएंगे।

विज्ञापन


सीआईटीयू के पदाधिकारी ब्रजेश कुमार ने बताया कि एटलस कंपनी बंद होने के बाद हजारों लोग बेरोजगारी की राह पर पहुंच गए हैं। ऐसे में उन्हें अपने परिवार का पालन-पोषण समेत अन्य जरूरी कामों को करने की चिंता सताने लगी है। संकट के इस समय में तमाम कर्मचारी कंपनी के दोबारा शुरू होने की उम्मीद कर रहे हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने शासन-प्रशासन के आला अधिकारी समेत कंपनी प्रबंधकों से भी समाधान निकालने की मांग की है। ब्रजेश कुमार ने कहा कि कंपनी के साथ हमारी लंबी लड़ाई हो सकती है। लिहाजा इसके लिए सटीक योजना बनानी होगी। इसके लिए सोमवार को अहम बैठक करने का निर्णय हुआ है। इसमें पदाधिकारियों के तमाम विचारों के साथ कूटनीतिक रणनीति तैयार होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed