फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atishi said Haryana is not releasing delhi share of water BJP demanded a special session

दिल्ली में पानी पर संग्राम: आतिशी बोलीं- हिस्से का पानी नहीं छोड़ रहा हरियाणा, बीजेपी ने की विशेष सत्र की मांग

Sat, 08 Jun 2024 08:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 08 Jun 2024 08:46 PM IST
सार

आतिशी ने कहा कि मुनक नहर से केवल 840 क्यूसेक पानी मिल रहा है जबकि 1050 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए। मुनक नहर से अगर दिल्ली को उसके हिस्से का पानी कम मिलेगा तो इसका असर दिल्ली के सातों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पड़ेगा।

विज्ञापन
Atishi said Haryana is not releasing delhi share of water BJP demanded a special session
दिल्ली में पानी की भारी किल्लत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली सरकार ने हरियाणा सरकार पर एक बार फिर से कम पानी देने का आरोप लगाया है। शनिवार को जल मंत्री आतिशी बवाना स्थित मुनक नहर की दो उप नहरों का दौरा करने पहुंचीं। यहां निरीक्षण के दौरान जल मंत्री आतिशी ने पाया कि पिछले सात दिनों से लगातार हरियाणा कम मात्रा में पानी भेज रहा है। मुनक नहर से दिल्ली को 1050 क्यूसेक पानी मिलता है, लेकिन अभी यह कम होकर 840 क्यूसेक तक रह गया है।

विज्ञापन

निरीक्षण के बाद प्रेस वार्ता कर आतिशी ने कहा कि मुनक नहर से केवल 840 क्यूसेक पानी मिल रहा है जबकि 1050 क्यूसेक पानी मिलना चाहिए। मुनक नहर से अगर दिल्ली को उसके हिस्से का पानी कम मिलेगा तो इसका असर दिल्ली के सातों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट पर पड़ेगा। ऐसा होने पर शहर में अगले कुछ दिनों में पानी की समस्या और भी गंभीर हो जाएगी। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में दिल्ली के लोगों को परेशान करने के लिए हरियाणा सरकार राजनीति करना बंद करे और दिल्ली को उसके हिस्से का पानी दे। दिल्ली घरेलू उपयोग के पानी के लिए पूरी तरह यमुना पर निर्भर है। दिल्ली के सात वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से दिल्ली के घरों में पानी पहुंचता है। इन वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी वजीराबाद बैराज और मुनक नहर की दो उप नहरों सीएलसी और डीएसबी से आता है। इन दोनों उप नहरों से दिल्ली के सातों वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में पानी जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आतिशी ने कहा कि हरियाणा और दिल्ली के समझौते के अनुसार हरियाणा को रोज़ाना 1050 क्यूसेक पानी मुनक नहर के ज़रिये दिल्ली के लिए छोड़ना होता है और पिछले 5 साल के डेटा के अनुसार गर्मी के मौसम में गर्मी के कारण इसमें से 1040 से 990 क्यूसेक पानी दिल्ली तक पहुंचता है जिसे दिल्ली में बवाना कांटैक्ट पॉइंट पर फ्लो मीटर से मापा जाता है।

विज्ञापन

अतिरिक्त पानी दिलवाने का प्रयास
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली को अतिरिक्त पानी दिलवाने के प्रयास कर रहा है। पिछले एक सप्ताह में मुनक नहर से जो पानी इन दोनों नहरों में भेजा जा रहा है, वो 900 क्यूसेक से भी कम है। आतिशी ने कहा कि 2 जून को नहर में 848 क्यूसेक, 3 जून को 898 क्यूसेक, 4 जून को 850 क्यूसेक, फिर 856 क्यूसेक और कल 7 जून को मात्र 840 क्यूसेक पानी पहुंचा।

घट रहा पानी का स्तर
वजीराबाद में पानी का स्तर लगातार घट रहा है। यहां पानी 669 फीट पर पहुंच गया है। आतिशी ने कहा कि अपर यमुना रिवर बोर्ड इसकी मॉनिटरिंग करे। साथ ही केंद्र सरकार इस मामले पर ध्यान दे और दिल्ली को दिल्ली के हक का पानी दिलवाए।

पानी की समस्या पर बुलाएं विशेष सत्र
भाजपा विधायक अजय महावर ने दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर पानी की कमी पर विशेष सत्र बुलाने की मांग रखी है। उन्होंने अपने पत्र में लिखा कि दिल्ली सरकार के कुप्रबंधन के कारण दिल्ली में पानी की समस्या बढ़ गई है। इस समस्या पर चर्चा के लिए जल्द विधानसभा का सत्र बुलाया जाए और इस समस्या का हल निकाला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed