फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atishi's reaction on stopping the transfer of teachers on the instructions of LG VK Saxena

Delhi Teachers Transfer: आतिशी बोलीं- दिल्लीवालों का संघर्ष लाया रंग, एलजी को वापस लेना पड़ा तबादला आदेश

Tue, 09 Jul 2024 05:02 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 09 Jul 2024 05:02 AM IST
सार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर पांच हजार शिक्षकों के तबादले रुकने को शिक्षा मंत्री ने दिल्लीवालों की जीत बताया है। सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सुबह शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर शिक्षकों के तबादले पर रोक लगा दी।

विज्ञापन
Atishi's reaction on stopping the transfer of teachers on the instructions of LG VK Saxena
दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना के निर्देश पर पांच हजार शिक्षकों के तबादले रुकने को शिक्षा मंत्री ने दिल्लीवालों की जीत बताया है। सोमवार को प्रेसवार्ता के दौरान उन्होंने कहा कि सुबह शिक्षा निदेशालय ने आदेश जारी कर शिक्षकों के तबादले पर रोक लगा दी। इन शिक्षकों की मदद से पिछले 10 सालों में दिल्ली में शिक्षा क्रांति आई है। 

विज्ञापन


दिल्ली के सरकारी स्कूलों के नतीजे प्राइवेट स्कूलों से बेहतर हुए हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे जेईई और नीट की परीक्षा पास कर रहे हैं। यह सभी इन शिक्षकों की कड़ी मेहनत के कारण हुआ है। उन्होंने कहा कि ऐसा काम भाजपा शासित किसी राज्य में नहीं हो रहा। भाजपा शासित गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश इन सभी राज्यों में सरकारी स्कूल जर्जर अवस्था में हैं, कोई भी इन स्कूलों में अपने बच्चों को भेजना नहीं चाहता। वहीं केजरीवाल सरकार की 10 साल की मेहनत से दिल्ली में सरकारी स्कूल प्राइवेट स्कूलों से बेहतर साबित हो रहे हैं। 
विज्ञापन


भाजपा कर रही षड्यंत्र
मंत्री ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार को ठप करने के लिए भाजपा षड्यंत्र रच रही है। 11 जून को शिक्षा निदेशालय द्वारा एक ऑर्डर निकाला जाता है। इसमें कहा जाता है कि जो भी शिक्षक एक ही स्कूल में 10 सालों से पढ़ा रहा है तो उसका अनिवार्य रूप से स्थानांतरण होगा। ऐसा दिल्ली सरकार के शिक्षा विभाग के इतिहास में कभी नहीं हुआ। 28 जून को शिक्षा मंत्री इस बाबत शिक्षा निदेशक को इस ऑर्डर को वापस लेने का निर्देश देती हैं। बावजूद इसके एक जुलाई को शिक्षा निदेशक को लिखित रूप से ये आदेश दिया जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जब तक आप की सरकार है। किसी भी शिक्षक के साथ गलत नहीं होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में नहीं रुकेंगे विकास के काम : दिलीप
शिक्षकों के तबादले के मामले में आप विधायक दिलीप पांडे से भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का कोई भी काम कभी नहीं रुकेगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार का संघर्ष सफल रहा। सरकार के विरोध के कारण ही शिक्षकों का तबादला रुक सका। दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने शिक्षा मंत्री आतिशी के निर्देशों के खिलाफ जाकर सरकारी स्कूलों में पढ़ाने वाले 5006 शिक्षकों का तबादला कर दिया  था। उन्होंने कहा कि भाजपा ने केजरीवाल सरकार के शिक्षा मॉडल को खत्म करने के लिए एलजी से शिक्षकों का ट्रांसफर कराया, जबकि उसके शासित राज्यों में स्कूलों का बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed