फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Atishi cornered Lieutenant Governor on solar policy in Delhi Assembly

Delhi Assembly: विधानसभा में आतिशी ने उपराज्यपाल को सोलर पॉलिसी पर घेरा, बोलीं- भाजपा नेता की तरह कर रहे काम

Wed, 28 Feb 2024 01:06 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 28 Feb 2024 01:06 PM IST
सार

दिल्ली विधानसभा में मंत्री आतिशी ने कहा कि जो कार्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को करना चाहिए वह कार्य उपराज्यपाल भाजपा के लिए कर रहे हैं।

विज्ञापन
Atishi cornered Lieutenant Governor on solar policy in Delhi Assembly
दिल्ली मंत्री आतिशी - फोटो : X/aap

विस्तार

दिल्ली विधानसभा में मंत्री आतिशी ने सोलर पॉलिसी रोकने का खुलासा करते हुए राज्यपाल पर भाजपा नेता की तरह कार्य करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जो कार्य विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष को करना चाहिए वह कार्य उपराज्यपाल भाजपा के लिए कर रहे हैं। पॉलिसी रोकने के विरोध में सदन में निंदा प्रस्ताव पास किया।

विज्ञापन


वहीं, दिल्ली विधानसभा में सिविल डिफेंस के मार्शल को नौकरी से निकालने के संबंध में चर्चा आरंभ हुई। इस दौरान आप विधायक मदनलाल ने कहा कि मार्शल बसों में सुरक्षा प्रदान करने में अहम भूमिका निभा रहे थे। मगर केंद्र सरकार के इशारे पर इनको नौकरी से निकाल दिया गया। उन्होंने मार्शल को दोबारा नौकरी पर रखने की मांग की।
विज्ञापन


इस दौरान नेता प्रतिपक्ष रामवीर बिधूड़ी में मार्शल के साथ अन्य अनियमित कर्मचारियों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि सभी कर्मचारियों को नियमित किया जाए। सरकार ने उनको नियमित करने का वादा किया था। मगर अभी तक इस दिशा में कार्रवाई नहीं हुई है। इसके अलावा उन्होंने आशा वर्कर को कम वेतन मिलने का भी मुद्दा उठाया। मगर विधानसभा अध्यक्ष की भूमिका निभा रहीं उपाध्यक्ष राखी बिड़ला ने उन्हें यह मुद्दा उठाने से रोक दिया और उनकी बात सदन की कार्यवाही से निकाल दिया। इसके विरोध में विधूड़ी में सदन का बहिष्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed