राहुल से लेकर मोदी तक सबने लिया अटल जी का हाल, मंगलवार को डिस्चार्ज हो सकते हैं पूर्व PM
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ मेडिकल जांच के बाद पूर्व पीएम को एक दिन अस्पताल में रखने का फैसला किया गया है। उधर, अस्पताल सूत्रों का कहना है कि मेडिकल जांच के दौरान पूर्व पीएम ज्यादा कमजोर नजर आए।
एम्स के निदेशक डॉ. रणदीप गुलेरिया की निगरानी में करीब बारह डॉक्टरों की टीम वाजपेयी के इलाज में जुटी है। फिलहाल वह एम्स के निजी वार्ड में भर्ती हैं। देर शाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई नेता उनका हालचाल लेने एम्स पहुंचे।
मंगलवार को हो सकते हैं डिस्चार्ज
एम्स के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया कि पूर्व पीएम की उम्र और बीमारी दोनों की वजह से कमजोरी हो सकती है। हालांकि मंगलवार शाम तक वाजपेयी को डिस्चॉर्ज किया जा सकता है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के अनुसार, पूर्व पीएम का स्वास्थ्य पहले से बेहतर है। उन्होंने देशवासियों से अपील की कि वाजपेयी की तबियत को लेकर किसी भी तरह परेशान न हों। ये एक रूटीन प्रक्रिया है। एम्स के डॉक्टर उनका उपचार कर रहे हैं। चिंता की कोई बात नहीं है।