फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   As sandeep kumar didn't make him OSD, he made viral the sex CD

'ब्लैकमेल करने के लिए सेक्स सीडी बनाता था संदीप कुमार'

Tue, 06 Sep 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 06 Sep 2016 10:59 AM IST
विज्ञापन
As sandeep kumar didn't make him OSD, he made viral the sex CD
sandeep kumar - फोटो : ट्व‌िटर से

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री संदीप कुमार से दिल्ली पुलिस की पूछताछ लगातार जारी है। संदीप ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया था कि राजनीतिक कॅरियर खत्म करने के लिए उसके पूर्व सचिव प्रवीण कुमार ने सीडी को वायरल किया था। 

विज्ञापन


रविवार देर रात को पुलिस ने प्रवीण को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की। सोमवार एक बार फिर प्रवीण से पूछताछ हुई। पुलिस सूत्रों की मानें तो अपना ओएसडी (ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी) (विशेष कार्य अधिकारी) न बनाने से नाराज प्रवीण ने जानबूझकर संदीप की अश्लील सीडी वायरल कर दी। 
विज्ञापन


वह संदीप के हर राज का राजदार था। संदीप की हर गतिविधि की उसे जानकारी थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक प्रवीण संदीप का पुराना जानकार है। संदीप के एमएलए बनने के बाद प्रवीण उसके सारे काम देखता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवीण के पास ही रहते थे संदीप के फोन और कागजात

As sandeep kumar didn't make him OSD, he made viral the sex CD
संदीप कुमार

उसके सारे कागजात, यहां तक उसके फोन भी प्रवीण के पास ही रहते थे। संदीप ने उसे ओएसडी बनाने का वादा किया था। लेकिन कुछ माह पूर्व दोनों में मनमुटाव हो गया। 

इस बात पर संदीप ने उसे सचिव के पद से हटा दिया। मनमुटाव होने के बाद ही प्रवीण ने संदीप के कुछ अश्लील वीडियो अपने पास सेव कर लिए। 

इसी नाराजगी के तहत ही उसने संदीप की वीडियो अन्य लोगों को उपलब्ध करा दी। जिसे ओमप्रकाश ने मीडिया व अन्य लोगों तक पहुंचा दी। अब पुलिस प्रवीण से पूछताछ कर इस बात का पता लगाने का प्रयास कर रही है कि उसने वीडियो किन-किन लोगों को दी।

'महिलाओं को ब्लैकमेल करने के लिए सीडी बनाता था संदीप'

As sandeep kumar didn't make him OSD, he made viral the sex CD
sandeep kumar - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली पुलिस ने सुल्तानपुरी थाने में पूर्व मंत्री संदीप कुमार से दिनभर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस ने पूछा कि उसने किन उपकरणों से वीडियो बनाई। 
वह उपकरण कहां है।

हालांकि पूछताछ के दौरान प्रवीण ने पुलिस को बताया है कि संदीप ने इसी तरह कई महिलाओं की अश्लील वीडियो बनाई है। फिलहाल कोई और सीडी पुलिस को नहीं मिली है और न ही कोई शिकायतकर्ता महिला पुलिस के सामने आई है। 

प्रवीण ने पुलिस को बताया है कि संदीप ब्लैकमेल करने की नियत से महिलाओं के अश्लील वीडियो बनाता था। संदीप उससे कहता था कि जरूरत पडने पर यह वीडियो उसकी जान बचा सकती हैं। हालांकि पुलिस की पूछताछ में संदीप अब भी अपने को पाक साफ बता रहा है।

'पीड़ित महिला के परिवार के सदस्य को नौकरी का दिया था झांसा'

As sandeep kumar didn't make him OSD, he made viral the sex CD
संदीप कुमार को कोर्ट से जेल ले जाती पुल‌िस - फोटो : अमर उजाला/एएनआई

पुलिस सूत्रों की मानें तो पुलिस प्रवीन और संदीप को बिठाकर पूछताछ करेगी। संदीप लगातार अपने को पाक-साफ बता रहा है, जबकि प्रवीन संदीप पर बेहद गंभीर आरोप लगा रहा है। 

ऐसे में दोनों आमने-सामने बिठाकर पुलिस सच्चाई को सामने लाने का प्रयास करेगी। पुलिस प्रवीन से पूछताछ कर संदीप की बाकी वीडियो को भी प्राप्त करने का प्रयास कर रही है। हालांकि प्रवीन अपने पास किसी और वीडियो के होने की बात से इंकार कर रहा  है।

पीड़ित महिला के परिवार के सदस्य को नौकरी का दिया था झांसा
पुलिस सूत्रों की मानें तो छानबीन के दौरान पता चला है कि संदीप ने दुष्कर्म करने के बाद पीड़ित महिला के परिवार के एक सदस्य को नौकरी दिलवाने का भी वादा किया था। 

लेकिन संदीप ने न तो राशनकार्ड बनवाया और न ही नौकरी दी। इस बात का खुलासा प्रवीन ने पुलिस के सामने किया है। हालांकि पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में नौकरी दिलवाने का झांसा देने की बात से इंकार किया था। पुलिस महिला से पूछताछ कर इस बात की भी पुष्टि करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed