{"_id":"77a2180e943932bc214234b7afdd3fa6","slug":"as-a-police-station-incharge-minor-give-threat-to-priest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"थाना प्रभारी बन किशोर ने दी पुजारी को जान से मारने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाना प्रभारी बन किशोर ने दी पुजारी को जान से मारने की धमकी
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Tue, 08 Sep 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अल्फा कॉमर्शियल बेल्ट स्थित एक दुकान में काम करने वाले किशोर ने कासना थाना प्रभारी बनकर पुजारी को धमका दिया। आरोप है कि किशोर ने पुजारी से अपशब्द भी कहे। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अल्फा-1 निवासी अश्वनी शुक्ला यहीं एक मंदिर में पुजारी हैं। मंगलवार को उनके मोबाइल पर एक लैंड लाइन नंबर से फोन आया। फोन करने वाले ने पुजारी से कहा कि वह कासना थाना प्रभारी बोल रहा है।
विज्ञापन
आरोप है कि फोन करने का कारण पूछने पर पुजारी से गाली-गलौच की। विरोध करने पर झूठे मुकदमे में फंसाने और जान से मारने की धमकी दी।
पुजारी का कहना है कि इंटरनेट से नंबर की लोकेशन निकालने पर पता चला कि नंबर एक दुकान का है। दुकान पर पहुंचने पर पता चला कि दुकान मालिक कहीं गया हुआ है। मालिक के आने पर पता चला कि फोन किशोर ने किया है। शिकायत पर कासना पुलिस ने आरोपी किशोर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन