फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind kejriwal writes amit shah to inspect 10000 bedded Radha Soami Satsang Beas campus and request to deploy doctor nurses there

अमित शाह ने दिया केजरीवाल के पत्र का जवाब, कहा- तीन दिन पहले ही आईटीबीपी को दे दिए थे निर्देश

Tue, 23 Jun 2020 05:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 23 Jun 2020 05:14 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal writes amit shah to inspect 10000 bedded Radha Soami Satsang Beas campus and request to deploy doctor nurses there
कोविड केयर सेंटर - फोटो : जी पाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राधा स्वामी सत्संग व्यास कैंपस में बन रहे 10 हजार बेड वाले कोविड केयर सेंटर का नीरिक्षण करने का न्योता दिया। केजरीवाल ने लिखा है कि दस हजार बेड वाला कोविड केयर सेंटर तैयार हो रहे हैं, आप आएं और इसका नीरिक्षण कर लें।

विज्ञापन


इसके साथ ही केजरीवाल ने अमित शाह से इस सेंटर में आईटीबीपी और आर्मी से डॉक्टर व नर्सों को तैनात करने का आग्रह भी किया।
 


पत्र का जवाब देते हुए गृह मंत्री अमित शाह ने लिखा प्रिय केजरीवाल जी, तीन दिन पहले ही हमारी बैठक में गृह मंत्रालय ने दिल्ली के राधा स्वामी ब्यास में 10,000 बिस्तर कोविड केयर सेंटर के संचालन का काम आईटीबीपी को सौंपने का निर्णय लिया है। काम पूरे जोरों पर है और फैसिलिटी का बड़ा हिस्सा 26जून तक चालू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


गृह मंत्री ने मंगलवार को कहा कि मैं दिल्ली के लोगों को यह भी बताना चाहूंगा कि कोविड रोगियों के लिए 250 आईसीयू बेड के साथ 1000 बेड का पूर्ण अस्पताल विकसित किया जा रहा है। डीआरडीओ और टाटा ट्रस्ट फैसिलिटी का निर्माण कर रहे हैं। सशस्त्र बल के जवान इसे तैयार करेंगे। यह केंद्र अगले 10 दिनों में तैयार हो जाएगा।


एलएनजेपी के सामने शहनाई बैंक्वेट में बनाया 100 बेड वाला इमरजेंसी कोविड केयर सेंटर
अनलॉक-1 के दौरान राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे कोविड-19 के मामले और अस्पताल में बेड के अभाव में दिल्ली सरकार ने एलएनजेपी अस्पताल के सामने स्थित शहनाई बैंक्वेट हॉल में 100 बिस्तरों का इमरजेंसी कोविड-19  केयर सेंटर बनाया गया है। इसमें कोरोना मरीजों को रखा जाएगा और बुधवार को कोविड केयर सेंटर का उद्घाटन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed