फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal told Prime Minister Narendra Modi is threat for the country

केजरीवाल ने बताया प्रधानमंत्री को देश के लिए खतरा

Mon, 14 Jan 2019 10:04 PM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 14 Jan 2019 10:04 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal told Prime Minister Narendra Modi is threat for the country
modi kejriwal - फोटो : अमर उजाला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को देश के लिए खतरा बताया है। साथ ही आप के कार्यकर्ताओं से अपील की कि वह देश को तानाशाही से बचाने के लिए कमर कस लें। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने दिल्ली की सातों सीटों पर भाजपा को हराना और आप को जिताना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी बताया। केजरीवाल अपने आवास पर उत्तर पूर्वी लोक सभा के आप कार्यकर्ताओं की बैठक में बोल रहे थे।
विज्ञापन


कार्यक्रम में उत्तर-पूर्वी लोकसभा से आने वाले जुड़े सभी विधायक, निगम पार्षद, लोकसभा एवं जिला अध्यक्ष समेत सारे पदाधिकारी शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने नसीहत दी कि डोर-टू-डोर अभियान पार्टी की प्रचार रणनीति का अहम हिस्सा है। इसके सहारे आम दिल्लीवासियों को आप से जोड़ने की सलाह दी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

    
मुख्यमंत्री ने भाजपा पर हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री और भाजपा अध्यक्ष आज देश के लिए बड़ा खतरा हैं। भाजपा के दोनों नेता देश को तानाशाही के रास्ते पर ले जा रहे हैं। अगर 2019 में भाजपा फिर से सत्ता में आई तो देश से चुनावी प्रक्रिया को ही खत्म कर देंगे। 


वहीं आप नेता दिलीप पांडेय ने दावा किया कि दिल्ली में जो माहौल दिख रहा है, उससे सातों सीटों पर आप की जीत तय दिख रही है, लेकिन इससे कार्यकर्ताओं को ढिलाई नहीं बरतनी है। आगे सबको पूरी ताकत से काम करना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed