फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal to Have Manish Sisodia as Deputy Chief Minister, Somnath Bharti Dropped!

केजरीवाल सरकार में मनीष सिसोदिया बनेंगे डिप्टी सीएम!

Thu, 12 Feb 2015 12:49 PM IST
Updated Thu, 12 Feb 2015 12:49 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal to Have Manish Sisodia as Deputy Chief Minister, Somnath Bharti Dropped!

दिल्ली में अप्रत्याशित जीत दर्ज करने के बाद अरविंद केजरीवाल 14 फरवरी को बतौर सीएम दूसरी बार शपथ लेंगे। साथ ही उनके कैबिनेट की रूपरेखा भी बननी शुरू हो गई है। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए अरविंद केजरीवाल के घर पर बैठक भी हो चुकी है।

विज्ञापन


सूत्रों के अनुसार ये मंत्री भी केजरीवाल के साथ ही रामलीला मैदान पर शपथ लेंगे। इस बार केजरीवाल की कैबिनेट में आप के विधायक जरनैल सिंह, मनीष सिसोदिया, गोपाल राय और आदर्श शास्त्री को महत्वपूर्ण पद दिए जाएंगे। किरण बेदी को हराने वाले एसके बग्गा को भी मंत्री पद मिल सकता है।
विज्ञापन


सोमनाथ भारती को स्पीकर बनाया जा सकता है। हालांकि, चौंकाने वाली खबर यह है कि पिछली बार महिला व बाल विकास मंत्री रह चुकी राखी बिड़लान को इस बार कैबिनेट से बाहर रखा जाएगा। जानकार इसके पीछे की वजह पिछले कार्यकाल में राखी से जुड़े कुछ विवादों को मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में बन सकते हैं 6 मंत्री

Arvind Kejriwal to Have Manish Sisodia as Deputy Chief Minister, Somnath Bharti Dropped!

एक अंग्रेजी अखबार में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में केजरीवाल के साथ 6 मंत्री शपथ लेंगे। इस बात की पूरी संभावना है कि मनीष सिसोदिया को दोबारा से एजुकेशन और शहरी विकास मंत्री बनाया जाए।

वहीं, केजरीवाल इस बार तकनीकी और अन्य क्षेत्र में दक्षता रखने वाले मेंबर्स की एक एग्जीक्यूटिव टीम भी बनाने पर विचार कर रहे हैं। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के पोते और द्वारका से एमएलए आदर्श शास्त्री को भी मंत्री पद दिए जाने की संभावना है।

शास्त्री के एप्पल कंपनी में एक्सपीरियंस और उनके इंटेलेक्चुअल छवि का फायदा मिल सकता है। सूत्रों के मुताबिक, वाई-फाई सर्विस देने के चुनावी वादे का क्रियान्वयन शास्त्री के जिम्मे ही है।

इन नामों पर भी हो रही है चर्चा

Arvind Kejriwal to Have Manish Sisodia as Deputy Chief Minister, Somnath Bharti Dropped!

सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन भी मंत्री बन सकते हैं। सौरभ पिछली सरकार में ट्रांसपोर्ट और सत्येंद्र स्वास्थ्य मंत्री थे।

अन्य जिन नामों की चर्चा है, वे हैं- करावल नगर से विधायक कपिल मिश्रा, बाबरपुर के विधायक और 'आप' के पुराने नेता गोपाल राय, पार्टी की महिला विंग की प्रमुख और शालीमार बाग से कैंडिडेट रहीं वंदना कुमारी।

सा‌थ पिछली सरकार में कानून मंत्री रहे सोमना‌थ भारती को इस बार स्पीकर बनाने की चर्चा है। जबकि शालीमार बाग की विधायक वंदना कुमारी को डिप्टी स्पीकर बनाने की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed