फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind kejriwal says if congress had the power we could left all 7 seats

अगर कांग्रेस में भाजपा को हराने की ताकत होती तो दे देते सातों सीट: केजरीवाल

Wed, 23 Jan 2019 09:16 PM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 23 Jan 2019 09:16 PM IST
विज्ञापन
Arvind kejriwal says if congress had the power we could left all 7 seats
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली वक्फ बोर्ड के एक कार्यक्रम को सियासी पिच में बदल लोकसभा चुनाव की जमीन तैयार करने की कोशिश की। पूरी दिल्ली के इमामों की मौजूदगी ने केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में सिर्फ आप ही भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जोड़ी को शिकस्त दे सकती है। 
विज्ञापन


कांग्रेस को वोट देने का सीधा मतलब भाजपा को फायदा पहुंचाना है। अपने दावे के हक में केजरीवाल ने बीते लोकसभा चुनाव में तीनों पार्टियों को मिले वोट प्रतिशत का गणित समझाया।
विज्ञापन


दिल्ली वक्फ बोर्ड ने बुधवार को डीडीयू मार्ग स्थित माता सुंदरी कॉलेज में इमामों के साथ मुख्यमंत्री का संवाद कार्यक्रम रखा था। केजरीवाल ने यहां फिर दोहराया कि बीते पांच साल में मोदी-शाह की जोड़ी ने वह काम कर दिखाया, जिसे पाकिस्तान बीते 70 साल में भी नहीं कर सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन


2019 में ये दोबारा चुनाव जीत जाते हैं तो देश नहीं बचेगा। केजरीवाल ने भाजपा को शिकस्त देने की अपील की। केजरीवाल ने कहा कि पूरे देश में भाजपा को हराने की ताकत कांग्रेस में नहीं है। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस, उत्तर प्रदेश में सपा व बसपा का गठबंधन, दक्षिण में दूसरे दल ही अपने-अपने राज्य में भाजपा को हरा सकते हैं। 

इसी तरह दिल्ली में आप ही भाजपा को हरा सकती है। बकौल केजरीवाल, 2014 के चुनाव में भाजपा को 46, आप को 33 फीसदी व कांग्रेस को 15 फीसदी वोट मिले थे। 

इस बीच भाजपा का वोट प्रतिशत दस फीसदी घटा है। यह कांग्रेस को चला जाता है तो उसका वोट प्रतिशत 25 पर होगा और भाजपा आसानी से चुनाव जीत जाएगी। अगर यह आप को मिलता है तो सातों सीटें आप के पास होंगी।

कार्यक्रम के दौरान केजरीवाल यहां तक बोल गए कि कांग्रेस में भाजपा को हराने की ताकत होती तो वह सातों सीटें उसे दे देते। केजरीवाल ने कहा कि देश को बचाने के लिए उनका मकसद सिर्फ मोदी-शाह की जोड़ी हराना है।

 केजरीवाल ने कहा कि आप सभी लोग अपने-अपने इलाकों में प्रभाव रखते हो। इस गणित को आम लोगों को समझाना।

मौलाना और मुअज्जिन का वेतन बढ़ाया

अरविंद केजरीवाल ने वक्फ बोर्ड अध्यक्ष अमानतुल्ला खान की जमकर तारीफ की और उन्हें अपना छोटा भाई व शेर बताया। दूसरी तरफ, अमानतुल्ला खान  ने मौलाना और मुअज्जिन का वेतन बढ़ाने का एलान किया। मौलाना की सैलरी दस हजार से बढ़ाकर 18000 और मुअज्जिन की सैलरी 9000 से बढ़ाकर 16 हजार कर दी गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed