फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal said that elections are not means to change government but an opportunity to bring change in society and country Addressing workers

कार्यकर्ताओं को केजरीवाल का सियासी ज्ञान: चुनाव सरकार बदलने का माध्यम नहीं, समाज और देश में बदलाव लाने का एक मौका

Sun, 09 Jan 2022 04:29 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 09 Jan 2022 04:29 PM IST
सार

विधानसभा चुनावों का बिगुल बज चुका है। पार्टियां अपने कार्यों, वादों और दावों के साथ जनता तक पहुंचने के सभी प्रयास कर रही हैं। इसी क्रम में आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं को सियासी समर में विजयी होने के मंत्र दिए। विस्तार से जानिए केजरीवाल ने कार्यकर्ताओं से क्या कहा...

विज्ञापन
Arvind Kejriwal said that elections are not means to change government but an opportunity to bring change in society and country Addressing workers
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव सत्ता पाने का एक साधन नहीं है। चुनाव देश और समाज में परिवर्तन लाने का एक जरिया है। पार्टी का मकसद एक पार्टी बदलकर दूसरी पार्टी को सत्ता में लाना नहीं है। बल्कि भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़कर एक ईमानदार व्यवस्था लागू करना है। ‘आप’ की दिल्ली की सरकार ने देश के लोगों को यह उम्मीद दी है कि बदलाव संभव है और देश बदल सकता है। ये बातें आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने डिजिटल माध्यम से पार्टी के देशभर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के दौरान कहीं। 

विज्ञापन


‘आप’ संयोजक अरविंद केजरीवाल ने यह भी कहा कि हमारे सामने पूरा का पूरा भ्रष्ट तंत्र और बड़ी-बड़ी राजनीतिक पार्टियां हैं। उनके पास अथाह पैसा है। लेकिन हमारे पास हमारा जूनून और देशभक्ति है। कार्यकर्ताओं से कहा कि वह लोगों को बताएं कि दिल्ली में कैसे बिजली, पानी, स्कूल, अस्पताल, सड़कें ठीक कर दिए। ‘आप’ की सरकार बनी तो उस राज्य में भी अच्छे काम होंगे। केजरीवाल ने कहा कि आज सरकार का मतलब मंत्रियों और विधायकों को सारी सुविधाएं फ्री में मिले यहीं हो गया है। भले ही जनता दर-दर की ठोकर खाती रहे। सरकार की परिभाषा बदलेंगे। अब मंत्री और विधायक सेवा करेंगे और जनता को सारी सुविधाएं मिलेंगी।

विज्ञापन

सिर्फ पार्टियां बदलने से कुछ नहीं होगा, पूरा सिस्टम बदलना होगा: अरविंद केजरीवाल 

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि चुनाव आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। आम आदमी पार्टी के लिए चुनाव सत्ता पाने का एक साधन नहीं हैं। हमारे लिए यह चुनाव एक पार्टी को बदल कर दूसरी पार्टी का शासन लाने का जरिया नहीं है। पार्टियां बदलने से कुछ नहीं होगा। पार्टियां बदलते-बदलते 70 साल हो गए। कुछ बदला? सब कुछ वैसे का वैसा है। हमें पूरा का पूरा सिस्टम बदलना होगा। चुनाव बदलाव लाने का एक मौका है। जब अप चुनाव प्रचार के लिए निकले तो यह समझे कि देश में एक बड़े परिवर्तन के लिए काम कर रहे हैं। चुनाव प्रचार नहीं, देश भक्ति का काम कर रहे हैं। इस चुनाव के जरिए आपका मकसद एक पार्टी बदल कर दूसरी पार्टी सत्ता में लाना नहीं है। बल्कि मकसद है, भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़कर एक ईमानदार व्यवस्था लागू करना है।


 

साधा राजनीतिक पार्टियों पर निशाना

केजरीवाल ने अन्य राजनीतिक पार्टियों पर भी निशाना साधा। कहा कि ये पार्टियां 75 साल में भी सरकारी अस्पताल ठीक नहीं करवा पाई। आप ने महज पांच साल में ठीक करके दिखा दिया। राजनीतिक पार्टियों ने  हमेशा यह हमें बताया है कि सरकार चलाना बड़ा मुश्किल है। सरकार चलाने में थोड़ी बहुत बेइमानी करनी पड़ती है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने यह साबित कर दिया कि सरकारें ईमानदारी से भी चल सकती हैं। यह भी कहा कि चुनाव लड़ने के लिए खूब पैसा चाहिए और चुनाव जीतने के लिए बेइमानी करनी पड़ती है। आम आदमी पार्टी ने यह साबित कर दिया कि चुनाव ईमानदारी से लड़े भी जा सकते हैं और जीते भी जा सकते हैं। सरकारी स्कूलों को कॉरपोरेट सेक्टरों को देने की बात समझाया गया। दिल्ली की सरकार ने यह साबित कर दिया कि सरकारी स्कूल भी शानदार बन सकते हैं।


 
विज्ञापन

आजादी की लड़ाई की तरह है यह चुनाव

दिल्ली की सरकार से देश के लोगों को उम्मीद है। इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। यह आजादी की लड़ाई की तरह है। उस वक्त हम अंग्रेजों से लड़ रहे थे। लेकिन आज हमारे सामने पूरा का पूरा भ्रष्ट तंत्र है। बड़ी-बड़ी पार्टियां हैं। उन पार्टियों के पास अथाह पैसा है। हमारे पास हमारा जूनून है। हमारी देशभक्ति है। भ्रष्ट व्यवस्था को उखाड़ नहीं फेंकेंगे, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

सकारात्मक प्रचार करना है

केजरीवाल ने कहा कि कोरोना के चलते चुनाव प्रचार में कई पाबंदियां हैं। लेकिन डोर-टू-डोर प्रचार करने की अनुमति है। इसलिए अभी से डोर टू डोर प्रचार शुरू कर दें। जब भी किसी के घर जाएं, तो सबसे पहले उनका हाल चाल पूछें कि घर में सब ठीक हैं। किसी को कोई बीमार तो नहीं है। अगर उन्हें किसी चीज की जरूरत है, तो पहले उनकी मदद करें। चुनाव प्रचार में हमारे लिए सेवा करने का एक मौका होना चाहिए। फिर उन्हें बताएं कि दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने क्या-क्या अच्छे काम किए। हमें केवल पॉजिटिव प्रचार करना हैं। सबका दिल जीतना है और सबको गले लगाना है। सोशल मीडिया के माध्यम से हर वोटर तक पहुंच कर पार्टी का संदेश पहुंचाना है। डिजिटल और सोशल मीडिया की भूमिका महत्वपूर्ण होने वाली है। एक-एक कार्यकर्ता कट्टर देशभक्त है। मुझे आप सब पर गर्व है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed