फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal said double engine government means double loot

Arvind Kejriwal: 'डबल इंजन सरकार का मतलब डबल लूट, यूपी में सात साल से यही हो रहा', भाजपा पर बरसे केजरीवाल

Sun, 06 Oct 2024 01:39 PM IST
श्याम जी. न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sun, 06 Oct 2024 01:39 PM IST
सार

दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार का मतलब डबल लूट है। यूपी में पिछले सात साल से डबल इंजन की सरकार है, लेकिन फेल है। 

विज्ञापन
Arvind Kejriwal said double engine government means double loot
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आम आदमी पार्टी की तरफ से दिल्ली के छत्रसाल स्टेडियम में 'जनता की अदालत' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जनता को संबोधित करते हुए अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली की जनता का प्यार, समर्थन और विश्वास ही मेरी ईमानदारी का प्रमाण बनेगा। दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डबल इंजन सरकार का मतलब डबल लूट है। यूपी में पिछले सात साल से डबल इंजन की सरकार है, लेकिन फेल है। 

विज्ञापन

 

अरविंद केजरीवाल ने कहा, 'इनकी (भाजपा) 22 राज्यों में सरकारें हैं। आप इनसे पूछना कि वे एक राज्य बता दें, जहां उन्होंने बिजली फ्री की हो...गुजरात में इनके 30 साल से सरकार है। उन्होंने एक भी स्कूल ठीक नहीं कराया...22 राज्यों में इनकी सरकारें हैं, एक काम ये बता दें जो इन्होंने अच्छा काम किया हो। अगली साल 17 सितंबर को पीएम मोदी रिटायर हो जाएंगे। मैं आपको चुनौती देता हूं कि आप इन एक साल में 22 राज्यों में कोई ऐसा काम करके दिखा दीजिए जो दिल्ली में हुए हैं...10 साल में इन्होंने कुछ नहीं करा।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा, 'जब आप रिटायर होंगे तो सब ये तो सोचेंगे कि आपने 10 साल तो कुछ नहीं किया, लेकिन 11वें साल में तो कुछ किया। आज मैं पीएम मोदी को कहता हूं कि फरवरी में दिल्ली के चुनाव हैं। फरवरी के पहले इन 22 राज्यों में बिजली फ्री कर दीजिए, मैं दिल्ली की चुनाव में मोदी जी का प्रचार करूंगा।'

जनता की अदालत कार्यक्रम के दौरान दिल्ली की सीएम और आप नेता आतिशी ने कहा, ''दिल्ली ही एक ऐसी जगह है, जहां भीषण गर्मी में भी 24 घंटे बिजली मिलती है और फिर भी बिल जीरो आता है, ये अरविंद केजरीवाल की दिल्ली है। भाजपा एक गरीब विरोधी पार्टी है और गरीबों को परेशान करती है। पिछले कुछ वर्षों से भाजपा की केंद्र सरकार दिल्ली भर में झुग्गियों को एक-एक करके ध्वस्त कर रही है, भाजपा ने छह महीने पहले वृद्धावस्था पेंशन बंद कर दी थी।''

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed