फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal's reaction after victory in assembly by-elections in Punjab and Gujarat

पंजाब-गुजरात में जीत से गदगद AAP: अरविंद केजरीवाल का दावा- भाजपा से जीतने में आम आदमी पार्टी ही सक्षम

Tue, 24 Jun 2025 05:44 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 Jun 2025 05:44 AM IST
सार

केजरीवाल ने कहा कि पंजाब की जनता ने बताया कि आप सरकार के काम से खुश हैं। वहीं गुजरात की जनता बदलाव चाहती है। दोनों जगह भाजपा-कांग्रेस ने मिलकर आप को हराना चाहा, लेकिन जनता ने इन दोनों पार्टियों को ही हरा दिया।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal's reaction after victory in assembly by-elections in Punjab and Gujarat
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

गुजरात और पंजाब के विधानसभा उपचुनाव में मिली जीत के बाद आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से राष्ट्रीय राजनीति में वापस आ गए हैं। वहीं अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि देश को भाजपा से मुक्ति केवल आम आदमी पार्टी ही दिला सकती है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पंजाब की जनता ने बताया कि आप सरकार के काम से खुश हैं। वहीं गुजरात की जनता बदलाव चाहती है। दोनों जगह भाजपा-कांग्रेस ने मिलकर आप को हराना चाहा, लेकिन जनता ने इन दोनों पार्टियों को ही हरा दिया। सोमवार को पार्टी मुख्यालय में केजरीवाल ने लुधियाना पश्चिम से जीते संजीव अरोड़ा और विसावदर से जीते गोपाल इटालिया को बधाई दी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि गुजरात में आप एक विकल्प के तौर पर उभर रही है। 2022 के चुनाव में गुजरात में कांग्रेस को 17 सीट मिली थी और आम आदमी पार्टी को 5 सीट मिली थी। पिछले 3 साल में गुजरात के पांच विधायक छोड़कर भाजपा में चले गए, जबकि आप का 5 में से एक विधायक भाजपा में गया। कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में गए विधायकों की सीटों पर पिछले साल उपचुनाव हुए थे और कांग्रेस पांचों सीट हार गई। सारी सीट भाजपा के पास चली गई। भाजपा ने विसावदर से आप विधायक की चोरी की थी, आज हम उस सीट को भाजपा से वापस छीन कर ले आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


‘मैं राज्यसभा नहीं जा रहा’
अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा जाने की सारी अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने कहा कि राज्यसभा से कौन जाएगा, यह पार्टी की पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी तय करेगी, लेकिन मैं राज्यसभा नहीं जा  रहा हूं।


जनता ने दिया बड़ा संदेश
आप के वरिष्ठ नेता व दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि गुजरात की विसावदर सीट पर आप ने भाजपा को हराकर एक बड़ा राजनीतिक संदेश दिया है।

बढ़ा कार्यकर्ताओं का मनोबल : मनीष
आप के वरिष्ठ नेता व पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि इस जीत से पंजाब के कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है। इस काम से पंजाब के लोग खुश हैं। आम आदमी पार्टी ने पंजाब में सेमीफाइनल जीत लिया है, अब फाइनल की बारी है। वहीं गुजरात की जीत इस बात संकेत है कि लोगों ने अरविंद केजरीवाल की काम की राजनीति पर भरोसा जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed