फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal ruled out going to Rajya Sabha and said party political committee will decide

Delhi: पंजाब उपचुनाव में AAP की जीत, केजरीवाल ने राज्यसभा जाने से किया इनकार; कहा- यह राजनीतिक समिति तय करेगी

Mon, 23 Jun 2025 05:03 PM IST
श्याम जी. एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Mon, 23 Jun 2025 05:03 PM IST
सार

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आप उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत हुई है। एक सवाल के जवाब में अरविंद केजरीवाल ने राज्यसभा जाने से इनकार किया और कहा कि पार्टी की राजनीतिक समिति यह तय करेगी।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal ruled out going to Rajya Sabha and said party political committee will decide
अरविंद केजरीवाल - फोटो : एएनआई

विस्तार

लुधियाना पश्चिम विधानसभा उपचुनाव में आम आदमी पार्टी (आप) के उम्मीदवार संजीव अरोड़ा की जीत हुई। इसके बाद पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल से पूछा गया कि क्या आप अब राज्यसभा जाएंगे तो उन्होंने स्पष्ट किया, 'मैं राज्यसभा नहीं जा रहा हूं। पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति तय करेगी कि कौन राज्यसभा जाएगा।'

विज्ञापन

 

विधानसभा हलका लुधियाना पश्चिमी उपचुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत पर पंजाब के सीएम भगवंत मान ने सभी को बधाई दी। मान ने एक्स पर लिखा, 'बड़ी लीड से मिली यह जीत इस बात का साफ संकेत है कि राज्य के लोग हमारी सरकार के कामों से बेहद खुश हैं। हम पंजाब की तरक्की और खुशहाली के लिए दिन-रात बिना किसी भेदभाव और पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आगे लिखा, 'उपचुनाव के दौरान पंजाबियों से किए गए हर एक वादे को हम प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेंगे। संजीव अरोड़ा को बहुत-बहुत मुबारकबाद। साथ ही, इस जीत के लिए दिन-रात मेहनत करने वाली पूरी लीडरशिप और वॉलंटियर्स की टीम को भी बहुत-बहुत बधाई।'

पार्टी की जीत पर आप पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब में सेमीफाइनल में शानदार जीत मिली है, अब फाइनल की बारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed