फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal on Modi's path will speak in Hindi on global forums

मोदी की राह पर केजरीवाल, डेनमार्क सी-40 सम्मेलन को हिंदी में किया संबोधित

Fri, 11 Oct 2019 09:37 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Fri, 11 Oct 2019 09:37 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal on Modi's path will speak in Hindi on global forums
arvind kejriwal - फोटो : अमर उजाला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरह दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी वैश्विक मंचों पर हिंदी में बोलने का फैसला किया है। कोपेनहेगन के सी-40 शिखर सम्मेलन के 94 देशों के नगर अध्यक्षों को वीडियो कांफ्रेंसिंग से संबोधित करते हुए केजरीवाल ने शुक्रवार को हिंदी में अपनी बातें रखीं। दिलचस्प यह कि हिंदी के हक में खड़े होने के पीछे केजरवाल की अपनी दलीलें हैं। संबोधन के बाद सोशल मीडिया पर उठे सवालों का केजरीवाल ने बाकायदा जवाब भी दिया है।

विज्ञापन


केजरीवाल का कहना है कि कई लोगों को हिंदी में बात करने में शर्म महसूस होती है। ऐसी मानसिकता ठीक नहीं है। भाषा किसी भी देश की संस्कृति व पहचान का अहम हिस्सा है। अगर हमें भारत से प्यार है तो अपने देश की भाषाओं से प्यार होना स्वाभाविक है। किसी भी  देश की भाषा दुनिया में उस देश की पहचान मजबूत करती है।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि जापान, चीन, फ्रांस के लोग अपने देश की भाषा में बात करके गर्व महसूस करते हैं। जबकि इनमें से बहुत से लोगों का अंग्रेजी आती है। ऐसे में भारतीय होने के नाते हमें अपनी भाषा में बोलने में गर्व होना चाहिए। भले ही वह तमिल, तेलगू, कन्नड, बंगाली सरीखी भाषाओं में बोलें।
विज्ञापन
विज्ञापन


केजरीवाल के मुताबिक, उन्होंने तय किया है कि अब वे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हिंदी में ही बात करेंगे। इसका मतलब यह नहीं कि वह अंग्रेजी के खिलाफ हैं। लेकिन जब भी दूसरे देश के सामने बात रखनी होगी तो वह गर्व से अपनी देश की भाषा में बात करेंगे।


गौरतलब है कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका, यूरोप समेत अपने विदेशी दौरों पर वहां के राष्ट्राध्यक्षों के साथ हिंदी में ही अपनी बात रखते हैं। इससे हिंदी की गूंज वैश्विक स्तर पर सुनी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed