{"_id":"64195fb693b1a2e17409c793","slug":"arvind-kejriwal-lauds-bhagwant-mann-government-for-tackling-amritpal-issue-with-full-patience-and-credibility-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"केजरीवाल की मान सरकार को बधाई: 'पंजाब सरकार ने अमृतपाल मामले में अच्छा काम किया, संयम भरे कदम उठाए'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केजरीवाल की मान सरकार को बधाई: 'पंजाब सरकार ने अमृतपाल मामले में अच्छा काम किया, संयम भरे कदम उठाए'
Tue, 21 Mar 2023 01:33 PM IST
पूजा त्रिपाठी
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Tue, 21 Mar 2023 01:33 PM IST
सार
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठता था कि आप बिजली, पानी शिक्षा में तो अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन आप सीमावर्ती राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कायम नहीं रख पाएंगे, लेकिन भगवंत मान सरकार ने इस पूरे मामले पर जिस तरह से काम किया वह सराहनीय है।
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal
- फोटो : Agency
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के मामले में अदालत से भले ही भगवंत मान सरकार को इंटेलिजेंस फेलियर के लिए फटकार मिल रही हो लेकिन आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इस मामले में पंजाब सरकार को बधाई दी है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अमृतपाल मामले को पूरे संयम के साथ हैंडल करने के लिए पंजाब की भगवंत मान सरकार को बधाई दी।
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठता था कि आप बिजली, पानी शिक्षा में तो अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन आप सीमावर्ती राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कायम नहीं रख पाएंगे, लेकिन भगवंत मान सरकार ने इस पूरे मामले पर जिस तरह से काम किया वह सराहनीय है।
केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा, पंजाब में कानून व्यवस्था लागू करने के लिए और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए भगवंत मान सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने बहुत संयम और मैच्योरिटी के साथ ये पूरा मामला हैंडल किया है। इसके लिए मैं भगवंत मान को और आम आदमी पार्टी की सरकार को बधाई देना चाहता हूं।
विज्ञापन
हमें पिछली सरकारों से जो व्यवस्था मिली थी, उसमें अपराधियों और गैंगस्टरों के साथ इतनी ज्यादा जुगलबंदी थी। अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जाता था। ये वाला गैंगस्टर इस पार्टी का है, इसे ये पार्टी संरक्षण देती है। हमारी किसी के साथ सेटिंग नहीं थी। हमारी पार्टी इमानदार पार्टी है। आने के बाद एक के बाद एक गैंगस्टरों की धर-पकड़ चालू हुई। पिछले एक साल के अंदर हमने कई नशा माफियाओं, गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार पर सवाल उठता था कि आप बिजली, पानी शिक्षा में तो अच्छा काम कर रहे हैं लेकिन आप सीमावर्ती राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कायम नहीं रख पाएंगे, लेकिन भगवंत मान सरकार ने इस पूरे मामले पर जिस तरह से काम किया वह सराहनीय है।
विज्ञापन
केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की शुरुआत में कहा, पंजाब में कानून व्यवस्था लागू करने के लिए और शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए भगवंत मान सरकार ने कई कदम उठाए हैं। उन्होंने बहुत संयम और मैच्योरिटी के साथ ये पूरा मामला हैंडल किया है। इसके लिए मैं भगवंत मान को और आम आदमी पार्टी की सरकार को बधाई देना चाहता हूं।
विज्ञापन
हमारी किसी के साथ सेटिंग नहीं है
आप संयोजक बोले, जब हमारी पंजाब में सरकार बनी थी तो कुछ लोग ये कहते थे कि आपको शिक्षा, बिजली-पानी पर तो काम करना आता है लेकिन क्या पंजाब में लॉ एंड ऑर्डर पर काम कर पाएंगे? पंजाब बॉर्डर स्टेट है, बॉर्डर स्टेट पर आप शांति की व्यवस्था कर पाएंगे क्या? पिछले एक साल में पंजाब सरकार ने दिखा दिया कि अगर इरादे नेक हों, नीयत साफ हो तो लॉ एंड ऑर्डर को भी बखूबी कायम किया जा सकता है।हमें पिछली सरकारों से जो व्यवस्था मिली थी, उसमें अपराधियों और गैंगस्टरों के साथ इतनी ज्यादा जुगलबंदी थी। अपराधियों को राजनीतिक संरक्षण दिया जाता था। ये वाला गैंगस्टर इस पार्टी का है, इसे ये पार्टी संरक्षण देती है। हमारी किसी के साथ सेटिंग नहीं थी। हमारी पार्टी इमानदार पार्टी है। आने के बाद एक के बाद एक गैंगस्टरों की धर-पकड़ चालू हुई। पिछले एक साल के अंदर हमने कई नशा माफियाओं, गैंगस्टर्स के खिलाफ कार्रवाई की गई।