फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal is a Naxalites: Subramanian Swamy

अरविंद केजरीवाल नक्सली हैं: सुब्रमण्यम स्वामी

Mon, 12 Jan 2015 07:11 PM IST
Updated Mon, 12 Jan 2015 07:11 PM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal is a Naxalites: Subramanian Swamy

गुड़गांव सेक्टर-23 में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आए भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता सुब्रमण्यम स्वामी ने आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल पर अति गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अरविंद केजरीवाल नक्सली हैं। वह नक्सलवाद फैलाने ही राजनीति में आए हैं।

विज्ञापन


दिल्ली चुनाव के बारे में उन्होंने कहा कि यहां भाजपा की सरकार बनेगी। लोग भाजपा के साथ हैं। दिल्ली की जनता यह जानती है कि उनका हित कौन कर सकता है।

स्वामी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में बड़ी संख्या में हिंदू रहते हैं। इसलिए हिंदू को ही वहां का मुख्यमंत्री होना चाहिए। वहां सरकार नहीं बन पाने का कारण स्वामी ने दो मुद्दों को बताया। एक धारा 370 और दूसरा हिंदू मुख्यमंत्री है। भाजपा इन दोनों को चाहती है। मगर पीडीपी इसमें से किसी एक पर भी तैयार नहीं है।

विज्ञापन

'जहां-जहां मुसलमान बहुसंख्यक वहां तबाह हो रहा लोकतंत्र'

Arvind Kejriwal is a Naxalites: Subramanian Swamy

इस कार्यक्रम में स्वामी ने मुसलमानों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि अगर देश में लोकतंत्र को बचाना है तो घर वापसी अभियान जरूरी है। उनके मुताबिक जहां-जहां मुस्लिम बहुसंख्यक हैं, वहां-वहां लोकतंत्र का दमन हो रहा है।

यही नहीं, उन्होंने आजमगढ़, मऊ और मेरठ का उदाहरण भी दिया। स्वामी ने कहा कि देश में हिंदू और मुस्लिम का डीएनए एक ही है। इससे यह साबित होता है कि मुसलमानों के पूर्वज हिंदू थे। इसलिए उन्हें घर लौटाने का काम चल रहा है।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि विश्व हिंदू परिषद् और अन्य हिंदू संगठनों की ओर से घर वापसी का अभियान देशहित में है। उन्होंने कहा कि यह बातें वह व्यक्तिगत तौर पर कह रहे हैं।

'... वरना 2060 तक भारत मुस्लिम राज्य हो जाएगा'

Arvind Kejriwal is a Naxalites: Subramanian Swamy

स्वामी ने कहा कि जिस प्रकार से मुस्लिम जनसंख्या बढ़ रही है उसे देखते हुए वर्ष 2060 तक भारत मुस्लिम राज्य हो जाएगा। ऐसे में घर वापसी कराने का काम तेजी से चलना चाहिए। स्वामी ने कहा कि भारत में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है उसे यह स्वीकार करना चाहिए।

घर वापसी अभियान को उन्होंने डी-कनर्वजन नाम दिया। कहा कि यह धर्मांतरण नहीं है। स्वामी ने कहा कि जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को पांच वर्षों में कभी भी हटाया जा सकता है। क्योंकि इसे हटाने के लिए सिर्फ कैबिनेट के प्रस्ताव और राष्ट्रपति के अधिसूचना की जरूरत है।

उन्होंने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत का भी मामला उठाया। उन्होंने कहा कि सुभाष चंद्र बोस की हत्या की गई थी। स्वामी ने कहा कि उनकी मौत के रहस्य को सार्वजनिक करने के लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात करेंगे। इसके लिए वह सरकार पर दबाव भी बनाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed