फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi CM Arvind Kejriwal Oath Ceremony : invites PM Modi on february 16

Arvind Kejriwal Oath Ceremony: पीएम मोदी को दिया शपथग्रहण समारोह में आने का न्योता

Fri, 14 Feb 2020 02:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 14 Feb 2020 02:23 PM IST
विज्ञापन
Delhi CM Arvind Kejriwal Oath Ceremony : invites PM Modi on february 16
अरविंद केजरीवाल ने शपथग्रहण समारोह के लिए दिया पीएम मोदी को न्योता - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली की नवनिर्वाचित सरकार के विधायक दल के नेता और होने वाले मुख्यमंत्री ने अपने शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को न्योता दिया है।  बता दें कि अरविंद केजरीवाल अपने नए कैबिनेट के साथ 16 फरवरी को दिल्ली के रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। हालांकि इससे पहले गोपाल राय ने एक बयान में कहा था कि आम आदमी पार्टी इस समारोह के लिए किसी बाहरी मुख्यमंत्री को न्योता नहीं देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


आप सरकार 3.0 : केजरीवाल मेजबान, पूरी दिल्ली मेहमान
तीसरी बार दिल्ली की सत्ता हासिल पर काबिज होने जा रहे अरविंद केजरीवाल के शपथ ग्रहण समारोह में दिल्ली के लोग ही वीआईपी गेस्ट होंगे। इसमें दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्रियों, दूसरे दलों के नेताओं समेत बाहर के किसी मेहमान को नहीं बुलाया जाएगा।


पार्टी देश की सियासत की किसी धुरी का अभी हिस्सा नहीं बनना चाहती। इसकी जगह कोशिश अपनी लकीर खींचने की है। केजरीवाल के मेजबानी में पूरी दिल्ली को रामलीला मैदान में बतौर मेहमान स्वागत किया जाएगा।

विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत दर्ज करने के बाद आम आदमी पार्टी ने फैसला किया है कि इस बार का शपथ ग्रहण समारोह दिल्लीवालों के साथ आयोजित किया जाए। इसमें न तो दूसरे राज्य के किसी मुख्यमंत्री को बुलाया जाए और न ही विपक्षी दलों के नेताओं को। इसकी जगह सत्ता पक्ष के 62 विधायकों के साथ विपक्ष भाजपा के आठ विधायकों को भी न्योता दिया जाए।

रणनीति स्तर पर आप व अरविंद केजरीवाल अकेले अपनी लकीर खींचने की कोशिश कर रही है। बावजूद इसके कि भाजपा को करारी शिकस्त देने के बाद तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने पर केजरीवाल को राष्ट्रीय नेता के तौर पर देखा जा रहा है। लेकिन आप के रणनीतिकार अरविंद केजरीवाल को अभी देश की सियासत में भाजपा विरोधी धुरी का हिस्सा नहीं बनना चाहते।

इसी रणनीति के तहत आप ने दिल्लीवालों के बीच शपथ ग्रहण समारोह आयोजित करने का फैसला किया है। हालांकि, इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने खुद दूसरे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया है।

दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय का कहना है कि रामलीला मैदान में दिल्ली के लोग ही वीआईपी गेस्ट होंगे। दूसरे दलों के नेताओं व दूसरे प्रदेश के मुख्यमंत्रियों को न्योता नहीं भेजा जा रहा है। सिर्फ भाजपा के आठ विधायकों को आमंत्रित किया गया है।

पार्टी की तरफ से कार्यकर्ताओं को भेजा जा रहा निमंत्रण पत्र
दिल्ली चुनाव की फतह के रीढ़ रहे कार्यकर्ताओं को आप विशेष तवज्जो दे रही है। पार्टी का कहना है कि चुनाव में बूथ प्रबंधन का काम कर रहे करीब एक लाख कार्यकर्ताओं को, पार्टी की सभी विंग के पदाधिकारियों को चिट्ठी भेजी जा रही है। इसमें सबको जीत का धन्यवाद देते हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का न्योता दिया गया है। इसके अलावा इसी तरह की चिट्ठी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी व राजनीतिक मामलों की समिति के सदस्यों के पास भी भेजी गई है। अरविंद केजरीवाल खुद भी एफएम रेडियो पर दिल्ली की जनता से अपील करेंगे कि वह दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed