फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal hoisted the flag at Chhatrasal Stadium

Independence Day 2023: देशभर में स्वतंत्रता दिवस की धूम, सीएम केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में किया ध्वजारोहण

Tue, 15 Aug 2023 11:46 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 15 Aug 2023 11:46 AM IST
सार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया।

विज्ञापन
Arvind Kejriwal hoisted the flag at Chhatrasal Stadium
Independence Day 2023 - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने छत्रसाल स्टेडियम में तिरंगा फहराया और स्वतंत्रता दिवस समारोह में भाग लिया। इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को सीआरपीएफ के जवानों और ऑफिस स्टाफ के साथ अपने आवास पर तिरंगा फहराया। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा कि आज फिर वो दिन आया है जिसके लिए न जाने कितने स्वतंत्रता के मतवालों ने अपना बहू बनाया है। उन्होंने एक वीडियो साझा कर कहा सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। सीएम ने कहा कि आजादी के गौरवशाली अवसर पर आइए हम सब देशवासी ये प्रण लें कि हम सब मिलकर देश के हर बच्चे के लिए अच्छी से अच्छी शिक्षा का इंतजाम करेंगे। हर व्यक्ति के लिए अच्छे इलाज का इंतजाम करेंगे. मिलकर देश को आगे बढ़ाएंगे और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाएंगे। जय हिंद। 
विज्ञापन
केजरीवाल ने कहा कि आज मन व्यथित है। आज देश के कुछ हिस्सों में एक भाई-दूसरे भाई से लड़ रहा है। आज मणिपुर जल रहा है। वहां दो समुदाय एक दूसरे की दुकानें जला रहे हैं, हत्याएं कर रहे हैं। एक दूसरे की महिलाओं के साथ बलात्कार कर रहे हैं। हरियाणा में भी दो समुदाय आपस मे लड़ रहे हैं। ये विज्ञान का युग है, हम आपस मे लड़ते रहे तो भारत विश्वगुरु कैसे बनेगा? कैसे तरक्की करेगा? अगर भारत को दुनिया का नंबर वन राष्ट्र  बनाना है तो 140 करोड़ लोगों को एक टीम की तरह रहना पड़ेगा।


सीएम ने कहा कि देश को विश्व गुरु और नंबर वन राष्ट्र बनाने के लिए 24 घंटे बिजली का इंतजाम करना होगा। आज चंद पूंजीपतियों के 12 लाख करोड़ माफ कर दिए गए। देश को निर्णय लेना होगा कि सरकारें केवल चंद पूंजीपतियों के लिए चलनी चाहिए या 140 करोड़ लोगों के लिए। अगर हम निर्णय लेते हैं कि 140 करोड़ लोगों के लिए चलनी चाहिए तब देश के हर बच्चे को अच्छी शिक्षा, हर व्यक्ति को अच्छा इलाज, हर घर को 24 घंटे-मुफ्त बिजली मिल सकती है।

केजरीवाल ने कहा कि मेरा सपना गरीब की गरीबी दूर करना नहीं है, हर गरीब को अमीर बनाना है। मैं एक मजदूर को जानता हूं, मुश्किल से 4-5 हजार रुपए महीने कमाता है। उसका बेटा दिल्ली के सरकारी स्कूल में पढ़ते-पढ़ते इंजीनियरिंग में भर्ती हो गया। अब उस घर की आमदनी लाखों में होगी। जब मेरे देश में हर बच्चे को ऐसी शिक्षा मिलेगी, तब मेरा देश विश्वगुरु बनेगा।

दिल्ली सीएम ने कहा कि पहले अध्यादेश लाकर और फिर कानून बनाकर दिल्ली की जनता के अधिकार छीन लिए गए। मैं स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर सभी को आश्वासन देता हूं कि आपको आपके अधिकार वापस दिलाकर रहेंगे। हम सुप्रीम कोर्ट में इस लड़ाई को लड़ेंगे। आप चिंता मत करना, आपकी फ्री बिजली, फ्री पानी, मुफ्त और अच्छी शिक्षा, मुफ्त और अच्छा इलाज और महिलाओं का मुफ्त बस सफर जारी रहेगा। मैं किसी भी हालत में दिल्ली के काम रुकने नहीं दूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed