फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal denied all allegations of kapil mishra, said they wants me to dishonourable

कपिल के आरोपों पर केजरीवाल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- ये सब मुझपर कीचड़ उछालने की कोशिश

Mon, 22 May 2017 04:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 22 May 2017 04:12 PM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal denied all allegations of kapil mishra, said they wants me to dishonourable
केजरीवाल

दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री कपिल मिश्रा की तरफ से लगातार लगाये जा रहे आरोपों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है। केजरीवाल ने कहा कि उनके खिलाफ बहुत से आरोप लगाये गये। लेकिन सभी बेबुनियाद है। आरोपों के हक में कोई सबूत नहीं। सिर्फ कीचड़ फेंकने की कोशिश हो रही है। 

विज्ञापन


केजरीवाल रविवार शाम पंजाबी बाग के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। इसमें कुमार विश्वास के अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। इस मौके पर पार्टी को दिल्ली में मजबूत करने का खाका भी तैयार किया गया।  
विज्ञापन

    
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 2 साल सरकार चलने के बाद शुंगलू कमिटी ने सारी फाइलों की जांच की। लेकिन कमेटी को कुछ नहीं मिला। यह ईमानदारी का सबसे बड़ा सर्टीफिकेट है। उन्होंने कहा कि उनके खिलाफ बिना सबूत के आरोप लग रहे हैं। देश की बड़ी-बड़ी ताकतें उनके खिलाफ खड़ी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुप्पी साधने के अपने आरोप पर उन्होंने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि केजरीवाल बोल नहीं रहे हैं। लेकिन बिना किसी सबूत के लगे आरोपों पर कैसे बोलूं। उन्होंने कहा कि पार्टी के चंदे पर सवाल उठाये जा रहे हैं। लेकिन जब आप की कमान उनके हाथ में है, कुछ भी गड़बड़ नहीं होगा।  
     
हालांकि, उन्होंने कहा कि जब अपने धोखा दे दें तो बहुत दर्द होता है। सारी जांच एजेसियां छोड़ दी गयीं। 16 हजार रुपये की थाली, 97 करोड़ रुपये के का विज्ञापन का झूठ फैलाया जा रहा है। लेकिन किसी को कुछ नहीं मिला। सत्येंद्र जैन व मनीष सिसोदिया ने कोई चोरी नही की। आरोपों में रत्ती भर भी सच्चाई होती तो वह सभी जेल में होते।  
    
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि उनकी कोई कोई औकात नही है, जो कुछ करना है ईमानदारी से करो। ऊपर वाले पर भरोसा रखो। उन्होंने कहा कि इस तरह की मुलाकतें होती रहनी चाहिये। महीने के पहले रविवार को शाम 7 बजे विधायक से लेकर हर कार्यकर्ता तक मिलेंगे। सब अपने अपने घर से टिफिन लेकर आएंगे अपने परिवार के साथ और सिर्फ मनोरंजन करेंगे। इसके बाद गूगल हैंगआउट के जरिए सभी से 8 बजे बातचीत करूंगा।      

संगठन की मजबूती का पेश किया खाका

arvind kejriwal denied all allegations of kapil mishra, said they wants me to dishonourable
अरविंद केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि संगठन मजबूत करने केलिये बूथ इंचार्ज को मजबूत करना होगा। पिछले 15 से 20 दिनों में जितनी चर्चा हुई जिसमें सारे विधायकों की सहमति है कि हमारी पार्टी को मजबूत करने का यही तरीका है। बूथ इंचार्ज जनता के काम के लिए मंत्री के पास जाये। उन्होंने कहा कि हमने आंदोलन समाज के लिए लड़ा है। अन्ना हजारे के साथ यही सपना देखा था। सारे काम कानून के अंदर होंगे। कोई भी काम शुरू हो तो क्षेत्रीय अध्यक्ष को सबसे पहले बताया जाएगा। 

सोमवार से शुक्रवार सुबह 10 बजे तक हर विधायक, मंत्री या मुख्यमंत्री जनता के लिए मौजूद होंगे। जबकि शनिवार और रविवार को हर मंत्री अपने इलाके में जनता से मिलने जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि वह खुद हर विधान सभा में लोगों से मुलाकात करेंगे। 10 दिन में सभी लोग क्षेत्रीय अध्यक्ष तैयार करना है। पूरी दिल्ली के वोटर को व्हाट्स एप से जोड़ा जायेगा।      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed