फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal demands Delhi full statehood in meeting of niti aayog

नीति आयोग की बैठक में गूंजा पूर्ण राज्य मामला, बैठक में मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पक्ष में दीं दलीलें

Sun, 16 Jun 2019 01:50 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 16 Jun 2019 01:50 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal demands Delhi full statehood in meeting of niti aayog
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला

नीति आयोग की बैठक में शनिवार को दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का मसला गूंजा। बैठक में शिकरत करने पहुंचे मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस मसले को पुरजोर तरीके से उठाया। केजरीवाल ने दलील दी कि कांग्रेस व भाजपा ने अलग-अलग वक्त पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने का वायदा किया था। इस बीच की केंद्र सरकारों ने इस दिशा में ठोस पहल नहीं की। 

विज्ञापन


दिल्ली सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली को केंद्रीय करों में से हिस्सा नहीं मिल पा रहा है। 14वें वित्त आयोग ने सिफारिश की थी कि केंद्रीय करों में से 42 फीसदी राज्यों को मिले, लेकिन दिल्ली को केंद्र से महज 325 करोड़ रुपये मिल रहे हैं। केजरीवाल ने दिल्ली में पेयजल की समस्या पर केंद्र से सहयोग की अपील की।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार यमुना फ्लड प्लेन में प्राकृतिक तौर पर जल संग्रह करने की योजना पर काम कर रही है। आईआईटी दिल्ली समेत दूसरे कई शोध संस्थानों की रिपोर्ट बताती हैं कि यह संभव हुआ तो एक मानसून का जल संग्रह दिल्ली में पेयजल की किल्लत दूर कर देगा। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार के इस प्रोजेक्ट में केंद्र को मदद करनी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed