फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind kejriwal challenge to amit shah for debate

केजरीवाल ने क्यों दिन में दो बार दी अमित शाह को खुली चुनौती, बोले- आ जाओ रामलीला मैदान...

Mon, 24 Sep 2018 10:13 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 24 Sep 2018 10:13 AM IST
विज्ञापन
arvind kejriwal challenge to amit shah for debate
kejriwal

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को चुनौती दी है। केजरीवाल ने कहा है कि रामलीला मैदान में दिल्ली की जनता के सामने खुली बहस का चैलेंज देते हैं।  

विज्ञापन


ट्वीट कर केजरीवाल ने यह भी कहा है कि अमित शाह जी, जितने काम मोदी जी ने चार साल में किए, उस से 10 गुना ज्यादा काम हमने किए है। मोदी जी ने जितने जनविरोधी और गलत काम किए, हमने एक भी ऐसा काम नहीं किया। मैं आपको चैलेंज देता हूं। आइए इसी राम लीला मैदान में इस पर एक खुली बहस हो जाए। इसी से जुड़े एक अन्य ट्वीट में केजरीवाल ने लिखा आपको दिल्ली के लोगों ने दो ही काम दिए थे। सफाई और पुलिस। आपने दोनों का बेड़ा गरक कर दिया। ना आपसे दिल्ली की सफाई होती है और ना ही पुलिस संभलती है। हमें दिल्ली वालों ने बिजली, पानी, शिक्षा और अस्पतालों की जिम्मेदारी दी थी। इनमें हुए अच्छे कामों का डंका आज पूरी दुनिया में बज रहा है।
विज्ञापन

 


इसके पूर्व दिल्ली के रामलीला मैदान में पूर्वांचल के लोगों को संबोधित करते हुए अमित शाह ने दिल्ली सरकार पर झूठ बोलने का आरोप लगाया था। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि केजरीवाल सरकार पूर्वांचल के लोगों का राशनकार्ड नहीं बना रही है जबकि रोहिंग्या मुसलमानों को जबरदस्ती यहां बसाने का काम किया जा रहा है।

भाजपा के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से अमित शाह के बयान के तौर पर इसके पूर्व लिखा गया कि केजरीवाल जी इन चार वर्षों में आपने जो दिल्ली के लोगों के लिए कितने काम किए है, दिल्ली के मुख्यमंत्री का एक ही मंत्र है झूठ बोलना और बार-बार झूठ बोलना।

 

arvind kejriwal challenge to amit shah for debate
vijender gupta
विधानसभा नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने ट्वीट पर लिखा कि फिर केजरीवाल ने बड़ा झूठ बोला। अरे केजरीवाल जी मैं आपकों चैलेंज देता हूं कि आप विधानसभा सत्र बुला लीजिए। वहां तो अपकें 66 विधायक है 70 में। मैं आपकें झूठे विकास की पोल खोलूंगा। दिल्ली की सारी जनता के सामने। आयुष्मान भारत समय की आवश्यकता है। केजरीवाल जी तुच्छ राजनीति त्याग कर जनहित को प्राथमिकता दें। योजना को लागू करने से मना करना दिल्ली वालो के हित में नहीं है। इस योजना को विफल बनाने के लिए हथकंडे नहीं अपनाए तो बेहतर होगा। आप दिल्लीवासियों को केंद्र की स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ लेने से नहीं रोक सकते।
 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed