फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arvind Kejriwal assured by AIIMS doctors that he had no serious sugar related problem

'न केजरीवाल ने मांगी इंसुलिन, न डॉक्टर ने दी सलाह': तिहाड़ ने दिया जवाब, सुनीता बोलीं- 12 साल से ले रहे टीका

Sun, 21 Apr 2024 05:07 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 21 Apr 2024 05:07 PM IST
सार

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रांची में हुए इंडिया गठबंधन की रैली में कहा कि अरविंद बीते 12 साल से इंसुलिन ले रहे हैं और तिहाड़ जेल के अंदर उन्हें इंसुलिन नहीं दी जा रही है। 

विज्ञापन
arvind Kejriwal assured by AIIMS doctors that he had no serious sugar related problem
अरविंद केजरीवाल - फोटो : PTI

विस्तार

एम्स के वरिष्ठ विशेषज्ञों ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जेल में अरविंद केजरीवाल को परामर्श दिया। जेल सूत्रों के मुताबिक 40 मिनट की विस्तृत परामर्श के बाद केजरीवाल को आश्वस्त किया गया कि उन्हें कोई गंभीर समस्या नहीं है। उन्हें निर्धारित दवाएं जारी रखने की सलाह दी गई। जिनका नियमित आधार पर मूल्यांकन और समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन

सूत्रों ने बताया कि अरविंद केजरीवाल की पत्नी के अनुरोध पर तिहाड़ जेल प्रशासन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया था। एम्स के वरिष्ठ विशेषज्ञ के अलावा आरएमओ तिहाड़ और एमओ तिहाड़ मौजूद थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एम्स के वरिष्ठ विशेषज्ञ ने सीजीएम (ग्लूकोज मॉनिटरिंग सेंसर) का पूरा रिकॉर्ड और केजरीवाल की डाइट और दवाओं का विवरण मांगा और उन्हें उपलब्ध कराया गया। जेल सूत्रों ने बताया कि इस दौरान न तो केजरीवाल ने इंसुलिन का मुद्दा उठाया और न ही डॉक्टरों ने इंसुलिन का सुझाव दिया।

विज्ञापन

'12 साल से ले रहे इंसुलिन'
वहीं अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने रांची में हुए इंडिया गठबंधन की रैली में कहा कि अरविंद बीते 12 साल से इंसुलिन ले रहे हैं और तिहाड़ जेल के अंदर उन्हें इंसुलिन नहीं दी जा रही है। ऐसे माहौल में भी उन्हें जेल से देश की चिंता है। मेरा मानना है कि जेल के ताले टूटेंग और वो छूटकर बाहर आएंगे। इस वक्त वो तानाशाही ताकतों से लड़ रहे हैं। 
 

'उन्हें जेल में मारने की साजिश'
अपने संबोधन में सुनीता केजरीवाल ने कहा कि अरविंद केजरीवाल को जेल में मारने की साजिश हो रही है। जबकि उन्हें को सत्ता की कोई इच्छा नहीं है। वो अब भी जेल के अंदर रहकर देश की चिंता कर रहे हैं। लेकिन ये दिल्ली के सीएम को मारना चाहते हैं। पर वो बहुत बहादुर हैं। वह शेर हैं। 

'केजरीवाल को जनसेवा की मिल रही सजा'
सुनीता ने आगे कहा कि अरविंद को आज जनसेवा करने की सजा दी रही है। उनके खिलाफ अभी तक कोई सबूत नहीं मिला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed