फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Arvind Kejriwal and Satyendar Jain meet Union Minister Hardeep Singh Puri

हरदीप पुरी ने मिले केजरीवाल, दिल्ली के विकास पर की बात

Tue, 04 Aug 2020 01:19 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 04 Aug 2020 01:19 AM IST
विज्ञापन
Arvind Kejriwal and Satyendar Jain meet Union Minister Hardeep Singh Puri
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से मिले केजरीवाल - फोटो : amar ujala

कोरोना काल में दिल्ली की अर्थव्यवस्था पटरी पर लाने के मकसद से सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल व पीडब्ल्यूडी मंत्री सत्येंद्र जैन ने केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी से निर्माण भवन स्थित उनके दफ्तर में मुलाकात की। इस मौके पर दिल्ली मेट्रो के फेज-चार, आरआरटीएस प्रोजेक्ट समेत दिल्ली के विकास से जुड़े सभी मसलों पर चर्चा हुई। 

विज्ञापन


अधिकारियों का कहना है कि बैठक के दौरान कोरोना से निपटने की दिल्ली मॉडल पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय मंत्री से बात की। साथ ही दिल्ली की अर्थव्यस्था को तेज करने की अपनी चिंता भी जाहिर की। 
विज्ञापन


मुख्यमंत्री का जोर दिल्ली मेट्रो, आरआरटीएस, अनधिकृत कालोनियों समेत दिल्ली के विकास से जुड़े सभी मसलों पर चर्चा की। केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली को हर संभव मदद का भरोसा दिया। वहीं, मुख्यमंत्री ने मिलकर दिल्ली का विकास करने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदीप सिंह पुरी ने ट्वीट कर जानकारी दी कि वह अपने दफ्तर में अरविंद केजरीवाल व सत्येंद्र जैन से मिले। तीनों लोगों ने दिल्ली के निर्माणधीन व लंबित कई प्रोजेक्ट पर चर्चा की। दिल्लीवालों की बेहतरी के लिए दोनों ने साथ-साथ काम करने की प्रतिबद्धता जाहिर की है। वहीं, अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि केंद्रीय मंत्री ने बहुत ही फायदेमंद बैठक हुई। इसमें दिल्ली के विकास से जुड़े हर तरह के प्रोजेक्ट पर विस्तार से चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed