फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   arun jaitley calls rahul is falsehood of crown prince

राफेल और कर्ज माफी पर फैला रहे झूठ, राहुल हैं ‘मसखरे युवराज’: जेटली

Fri, 21 Sep 2018 06:59 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 21 Sep 2018 06:59 AM IST
विज्ञापन
arun jaitley calls rahul is falsehood of crown prince
राहुल गांधी और अरुण जेटली

वित्त मंत्री अरुण जेटली ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि वह राफेल विमान सौदे और 15 औद्योगिक घरानों की कर्ज माफी को लेकर झूठा प्रचार कर रहे हैं। ‘एक मसखरे युवराज का झूठ’ (फाल्स हुड ऑफ अ क्राउन प्रिंस) शीर्षक से फेसबुक पर की गई पोस्ट में जेटली ने लिखा है कि परिपक्व लोकतंत्र में झूठ के सहारे रहने वाले लोगों को सार्वजनिक जीवन के लायक नहीं माना जाता है।

विज्ञापन


जेटली ने लिखा कि आपने (राहुल गांधी) राफेल सौदे और फंसे कर्ज पर झूठ बोला। आपके झूठे तथ्य गढ़कर कानूनी सवाल उठाने से एक सवाल खड़ा होता है कि क्या झूठ को प्राथमिकता देने वाले लोग सार्वजनिक संवाद कर सकते हैं। सार्वजनिक संवाद गंभीर गतिविधि है। यह लाफ्टर चैलेंज नहीं है। इसे गले मिलने, आंख मारने और बार-बार झूठ बोलने के स्तर तक नहीं गिराया जा सकता। 
विज्ञापन


वित्त मंत्री ने लिखा, दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र को गंभीरता से विचार करना चाहिए कि क्या एक ‘मसखरे युवराज’ को झूठ से सार्वजनिक संवाद को गंदा करने की इजाजत दी जानी चाहिए। राहुल राफेल सौदे और मोदी की ओर से 15 उद्यमियों का ढाई लाख करोड़ का कर्ज माफ करने को लेकर झूठ बोल रहे हैं। राहुल उद्यमियों के जिस कर्ज को माफ करने की बात कर रहे हैं वो 2014 से पहले हुआ है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जेटली के मुताबिक, राहुल का दावा है कि यूपीए के जाने के समय फंसे कर्ज 2.5 लाख करोड़ रुपये थे। सच्चाई यह है कि फंसे कर्ज छिपा हुए थे। 2015 में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया ने एक परिसंपत्ति गुणवत्ता समीक्षा की। बैंकों के पारदर्शी तरीके से स्वीकार करने पर पता चला कि फंसे कर्ज 8.96 लाख करोड़ रुपये थे। एनपीए की रिकवरी या कमी के लिए यूपीए सरकार में कोई प्रभावशाली कदम नहीं उठाया गया। वहीं, राहुल ने राफेल को लेकर मेरे सवालों का अब तक कोई जवाब नहीं दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed