{"_id":"6702175fa6015226c10be23e","slug":"artist-died-in-ramlila-in-delhi-suffered-a-heart-attack-on-stage-during-performance-2024-10-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Delhi: रामलीला के दौरान कलाकार की मौत... अभिनय करते समय मंच पर ही आया हार्ट अटैक; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: रामलीला के दौरान कलाकार की मौत... अभिनय करते समय मंच पर ही आया हार्ट अटैक; देखें वीडियो
Sun, 06 Oct 2024 12:42 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 06 Oct 2024 12:42 PM IST
सार
दिल्ली में रामलीला के मंचन के दौरान कलाकार की हार्ट अटैक से मौत हो गई। भगवान राम का रोल अदा करने वाले कलाकर को अचानक सीने में दर्द उठा, उन्हें अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
रामलीला में कलाकार की मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश की राजधानी दिल्ली के शाहदरा से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। यहां रामलीला में कलाकार की मौत का मामला सामने आया है। अभिनय के दौरान मंच पर कलाकार को हार्ट अटैक आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई।
दरअसल, नवरात्रि के अवसर पर दिल्ली के शाहदरा में रामलीला का मंचन चल रहा है। शनिवार की रात रामलीला में भगवान राम का रोल अदा रहे कलाकार के सीने में अचानक दर्द उठा, इस पर उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान सुशील कौशिक (45) पुत्र लेफ्टिनेंट एसके कौशिक के रूप में हुई है, सुशील शिव खंड विश्वकर्मा नगर इलाके में रहते थे। वह पेशे से प्रॉपर्टी डीलर थे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता हैकि सुशील भगवान राम का रोल अदा कर रहे हैं।
विज्ञापन
वह मंच पर डायलॉग भी बोल रहे हैं। इसी बीच उनके सीने में दर्द उठा, वो दिल पर अपने हाथ रखते हुए मंच से पीछे की ओर चले जाते हैं। पुलिस के अनुसार, सुशील कौशिक को मंच पर ही अटैक आया, उन्हें तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया।

यहां डॉक्टरों ने सुशील को मृत घोषित कर दिया। आपको बता दें कि पेशे से प्रॉपर्टी डीलर सुशील कौशिक भगवान राम के भक्त थे। वह रामलीला में मंचन के दौरान भगवान राम का रोल निभाते थे।