{"_id":"5f2218a28ebc3e63c45c2b63","slug":"arrest-of-a-man-after-high-voltage-drama-in-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"85 रुपये लूटने वाले ने पुलिस पर तान दिया कट्टा, हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद गिरफ्तारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
85 रुपये लूटने वाले ने पुलिस पर तान दिया कट्टा, हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद गिरफ्तारी
Thu, 30 Jul 2020 06:17 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 30 Jul 2020 06:17 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार...
- फोटो : अमर उजाला
मात्र 85 रुपये लूटकर भाग रहे बदमाश दमन अरोड़ा ने गिरफ्तारी के समय हाई वोल्टेज ड्रामा किया था। उसने पुलिसकर्मियों पर कट्टा तान दिया था। आरोपी कभी खुद को तो कभी पुलिसकर्मियों को गोली मारने की धमकी देता रहा। बहादुरी दिखाते हुए पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। हैरानी की बात ये है कि आरोपी कोई पेशेवर अपराधी नहीं है बल्कि चिकित्सा क्षेत्र से जुड़ा है। आरोपी को पकडने व पुलिसकर्मियों पर कट्टा तानने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
दक्षिण जिला डीसीपी अतुल कुमार ठाकुर के अनुसार पेशे से ऑटो चालक छत्तरपुर निवासी अमर सिंह 26 जुलाई को दोपहर करीब ढाई बजे यात्री की तलाश में एम्स की तरफ जा रहा था। जब वह एन्ड्रयूज गंज बस स्टॉप के पास पहुंचा तो एक युवक ने ऑटो रुकवाया और डिफेंस काँलोनी चलने को कहा। जब ऑटो गोल चक्कर, डिफेंस कॉलोनी के पास पहुंचा तो युवक ने कट्टा निकाल लिया।
विज्ञापन
आरोपी ने अमर सिंह के पीछे कट्टा लगाकर कहा कि जो कुछ भी तेरे पास है वह सब कुछ दे दे नहीं तो जान से मार दूंगा। पीड़ित ऑटो चालक ने अपने जेब से 85 रुपये निकाल उसे दे दिए। इस दौरान ऑटो चालक ने पुलिस को देखा और शोर मचा दिया। उसी समय केएमपुर थाने में तैनात इंस्पेक्टर सुनील कुमार एंन्ड्रयूज गंज फ्लाईओवर के पास स्टाफ को ब्रीफ कर रहे थे।
विज्ञापन
ऑटो चालक की आवाज सुनकर एसआई किशनपाल, सिपाही मनीष व गिरीराज ने बदमाश को घेर लिया। पुलिसकर्मियों को देखकर दमन आरोड़ा ने कट्टा निकाल लिया और पुलिसकर्मियों की ओर तान दिया। आरोपी पुलिसकर्मियों को गोली मारने की धमकी देने लगा।
ये ड्रामा काफी देर तक चलता रहा। आखिरकार पुलिसकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए दमन अरोड़ा को गिरफ्तार कर लिया। सिपाही मनीष व गिरीराज ने सेल चेयरमैन अनिल चौधरी की हत्या की सुपारी लेने वाले बदमाशों को को भी आठ अगस्त, 2019 में गिरफ्तार किया था।