फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   army man giver Blobby abuses, wherever rotated revolver silence there

फौजी देता रहा भद्दी गालियां, जिधर घुमाई रिवॉल्वर छाया सन्नाटा

Tue, 08 Sep 2015 09:11 PM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 09:11 PM IST
विज्ञापन
army man giver Blobby abuses, wherever rotated revolver silence there

दनकौर कस्बे में चल रहे श्रीद्रोण मेले में सोमवार देर रात नशे में धुत एक फौजी युवक ने फिल्मी अंदाज में अपनी रिवॉल्वर लहराते हुए जमकर उत्पात मचाया।

विज्ञापन


फौजी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर दिखाकर मेला देखने आए कई लोगों को गोली मारने की धमकी भी दे डाली। जिधर वह घूम जाता, उधर खड़े लोगों की हालत खराब हो जाती।

नशे में गोली चल जाने के डर से आसपास के लोगों में अफरा तफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद उसे काबू में किया गया। कस्बे में चल रहे श्रीद्रोण मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंच रहे हैं। सोमवार रात जब फौजी युवक ने ड्रामा शुरू किया तो वहां मौजूद पुलिसकर्मी भी उत्पाती को रोकने के बजाय तमाशाई बने रहे।

विज्ञापन

नशे में रिवॉल्वर निकालकर शुरू किया ड्रामा

army man giver Blobby abuses, wherever rotated revolver silence there

नशे में रिवॉल्वर से गोली न चल जाए इस डर से हर किसी के होश फाख्ता हो रहे थे। लोगों को डराते हुए फौजी ने भद्दी गालियां देना शुरू कर दी। एसओ दनकौर को इस घटना की जानकारी मिली तो पुलिसकर्मियों के सहयोग से उसको काबू में करते हुए हिरासत में लिया।


उत्पाती के पुलिस कब्जे में आने के बाद मेला कमेटी और दुकानदारों ने राहत की सांस ली। एक गांव का ये युवक मेला देखने के लिए छुट्टी लेकर आया था।

उसने मेले में आने से पहले शराब के ठेके पर बैठकर जमकर शराब पी और उसके बाद मेला स्टेज के समीप पहुंच गया। वही, उसने शराब के नशे में रिवॉल्वर निकालकर ड्रामा शुरू कर दिया। काफी देर बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed