{"_id":"699311f677a272ae5b0f8500","slug":"armed-robber-arrested-for-robbery-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-124314-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाला बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने लूट के मामलों में वांछित बुराड़ी, दिल्ली निवासी बदमाश मंगू पुत्र राम सरन (35) को गिरफ्तार किया है। अदालत ने इसे घोषित बदमाश घोषित कर दिया था। अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त हर्ष इंदौरा के अनुसार आरोपी अपने दो साथियों के साथ 4 जुलाई, 2011 को बुराड़ी में एक घर में जबरदस्ती घुस गया था। इन्होंने काफी कैश और जूलरी लूट ली। आरोपी 3 दिसंबर, 2011 को आरोपी ने चाकू की नोंक पर एक और लूटपाट की थी। आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर पीड़ित से हथियार दिखाकर फोन लूट लिया था। इंस्पेक्टर गौतम मलिक एक महीने से आरोपी की तलाश कर रही थी। सर्विलांस में पता चला कि मंगू पुत्र राम सरन, जो बुराड़ी पुलिस स्टेशन के रॉबरी केस में वॉन्टेड था और उस केस में भगोड़ा भी घोषित था, संत नगर, बुराड़ी, दिल्ली में मौजूद है। पुलिस टीम ने यहां घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।