फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AQI of Ghaziabad reached Red zone becomes fourth most polluted city in the country

रेड जोन में पहुंचा गाजियाबाद का एक्यूआई, बना देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर

Tue, 13 Oct 2020 02:28 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, साहिबाबाद Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 13 Oct 2020 02:28 AM IST
विज्ञापन
AQI of Ghaziabad reached Red zone becomes fourth most polluted city in the country
वायु प्रदूषण (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTI

गाजियाबाद शहर के प्रदूषण स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सोमवार को यहां एक्यूआई बेहद खतरनाक स्थिति यानी रेड जोन में पहुंच गया। करीब छह महीने बाद एक बार फिर गाजियाबाद शहर देश के प्रदूषित शहरों की सूची में चौथे नंबर पर रहा। पहले नंबर पर बागपत रहा, जहां एक्यूआई 333 दर्ज किया गया। 

विज्ञापन


अक्तूबर से शहर के एक्यूआई में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। रविवार तक एक्यूआई ऑरेंज जोन में बना हुआ था। एक्यूआई 231 दर्ज किया गया था। सोमवार को शहर के एक्यूआई में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई।  सोमवार को करीब छह महीने बाद एक्यूआई फिर रेड जोन में पहुंच गया। गाजियाबाद का एक्यूआई 302 दर्ज किया गया जो कि मानकों से करीब तीन गुना अधिक है। गाजियाबाद में  में सबसे प्रदूषित संजय नगर रहा। यहां पर एक्यूआई 329 दर्ज किया गया। जबकि पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 289 और 329 दर्ज किया गया। जो कि मानक से ढाई गुना और साढ़े पांच गुना अधिक है। 
विज्ञापन


लोनी भी रेड जोन में रहा जहां एक्यूआई 321 दर्ज किया गया। लोनी में पीएम दस का स्तर 290 जबकि पीएम 2.5 का स्तर 321 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम का एक्यूआई ऑरेंज जोन में रहा। यहां पर एक्यूआई 284 रहा। यहां पर पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 255 और 284 रहा। सबसे कम प्रदूषित वसुंधरा रहा। यहां पर एक्यूआई 262 रहा। यहां पर पीएम दस का स्तर 213 रहा। जबकि पीएम 2.5 का स्तर 262 दर्ज किया गया। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के आंकड़ों के अनुसार गाजियाबाद देश में चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदूषित शहरों की सूची
शहर    एक्यूआई
बागपत - 333
पानीपत - 329 
कुरुक्षेत्र - 315
गाजियाबाद-  302
बुलंदशहर - 299
जींद - 294
मुरादाबाद - 291

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed