फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AQI goes down still Ghaziabad remains one of the top polluted cities in country

एक्यूआई में आई कमी, फिर भी देश का चौथा प्रदूषित शहर बना रहा गाजियाबाद 

Fri, 13 Nov 2020 10:10 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, साहिबाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Fri, 13 Nov 2020 10:10 AM IST
विज्ञापन
AQI goes down still Ghaziabad remains one of the top polluted cities in country
गाजियाबाद में प्रदूषण - फोटो : ani

गाजियाबाद शहर के एक्यूआई में दो दिनों से लगातार कमी आ रही है। इसके बाद भी गुरुवार को गाजियाबाद शहर दिल्ली एनसीआर में दूसरा और देश में चौथा प्रदूषित शहर रहा। गाजियाबाद शहर का एक्यूआई 328 दर्ज किया गया। गाजियाबाद में संजयनगर में एक्यूआई ऑरेंज जोन में आ गया है। हालांकि अभी भी इंदिरापुरम और लोनी का एक्यूआई साढ़े तीन गुना अधिक बना हुआ है। 

विज्ञापन


गाजियाबाद शहर का एक्यूआई पिछले दिनों 400 के ऊपर बना हुआ था। बुधवार को शहर के एक्यूआई में कमी आई और ये 344 पर आ गया था। गुरुवार को भी इसमें कमी देखी गई। गुरुवार को शहर का एक्यूआई 328 दर्ज किया गया। 
विज्ञापन


इसके बावजूद भी शहर दिल्ली एनसीआर में दूसरा प्रदूषित शहर रहा, जबकि देश में गाजियाबाद चौथा प्रदूषित शहर था। गाजियाबाद के मॉनिटरिंग स्टेशन के आंकड़े देखे जाएं तो संजय नगर की हवा तेजी से साफ हुई। यहां पर एक्यूआई 300 के नीचे आ गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को यहां का एक्यूआई 286 दर्ज किया गया। यहां पीएम 10 और पीएम 2.5 का स्तर 269 और 171 दर्ज किया गया। जबकि दो दिन पहले यह 673 और 472 दर्ज किया गया था। वहीं, वसुंधरा की हवा में भी काम सुधार हुआ है लेकिन अभी भी यहां पर एक्यूआई रेड जोन में बना हुआ है। 

यहां पर एक्यूआई 311 दर्ज किया गया। यहां पीएम दस 460 और पीएम 2.5 का स्तर 224 दर्ज हुआ। यहां पर दो दिन पहले पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर 717 और 513 दर्ज किया गया। इंदिरापुरम का एक्यूआई 356 दर्ज किया गया। 
 

यहां भी दो दिन पहले पीएम दस और पीएम 2.5 का स्तर मानकों से सात गुना अधिक था। जो गुरुवार को 471 और 246 पर आ गया है। लोनी में एक्यूआई 372 दर्ज किया गया। यहां पर पीएम दस 460 और पीएम 2.5 का स्तर 224 रहा। जबकि दो दिन पहले यह सात गुना अधिक था। 

देश में प्रदूषित शहरों की सूची
फतेहाबाद-404
यमुनानगर 393
चरखी दादरी - 388
गाजियाबाद- 328
वत्वा-328
ग्रेटर नोएडा-328
दारुहेड़ा-324
हिसार-321
ग्वालियर-319
अंकलेश्वर-315
दिल्ली-314

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed