फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   AQI Delhi s air in the Moderate category

दिल्ली-एनसीआर का एक्यूआई: ठंड से पहले ही खराब हुई गुरुग्राम की फिजा, एनसीआर में फिर गहराया सांसों का संकट

Thu, 24 Sep 2026 04:56 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 24 Sep 2026 04:56 PM IST
सार

गुरुवार को दिल्ली की हवा मध्यम श्रेणी में रही, औसत एक्यूआई 145 दर्ज हुआ। एनसीआर में गुरुग्राम की हवा सबसे खराब (237 एक्यूआई) और बुलंदशहर की सबसे साफ (73 एक्यूआई) रही।

विज्ञापन
AQI Delhi s air in the Moderate category
दिल्ली एनसीआर एक्यूआई - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली की हवा की गुणवत्ता गुरुवार को मध्यम श्रेणी में दर्ज हुई। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) की ओर से शाम चार बजे तक जारी आंकडों के मुताबिक, दिल्ली का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 145 रहा। यह हवा की मध्यम श्रेणी है। एनसीआर में सबसे ज्यादा खराब हवा गुरुग्राम की रही। यहां एक्यूआई 237 दर्ज किया गया, यह हवा की खराब श्रेणी है। इसके अलावा सबसे साफ हवा बुलंदशहर की रही। यहां एक्यूआई 73 दर्ज किया गया, यह हवा की संतोषजनक श्रेणी है। 

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के मुताबिक, नोएडा में 158, ग्रेटर नोएडा में 173, फरीदाबाद में 105, गाजियाबाद में 146, हापुड़ में 158 एक्यूआई दर्ज किया गया। इन सभी जगह हवा मध्यम श्रेणी में रही। इसके अलावा दिल्ली के स्थानों की बात करें तो आनंद विहार में 149, चांदनी चौक में 169, आईजीआई एयरपोर्ट टी-3 में 171, आईआईटी दिल्ली में 174, जेएनयू में 134, नजफगढ़ में 119 एक्यूआई दर्ज किया गया। 

विज्ञापन

क्या बताता है एक्यूआई 
एक्यूआई 0 से 50 के बीच हो तो हवा साफ मानी जाती है। 51 से 100 संतोषजनक, 101 से 200 मध्यम, 201 से 300 खराब, 301 से 400 बेहद खराब और 401 से 500 के बीच की स्थिति गंभीर मानी जाती है। गंभीर श्रेणी की हवा लंबे समय तक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डाल सकती है।

विज्ञापन

सबसे ज्यादा से सबसे कम एक्यूआई वाले शहर-
गुरुग्राम- 237
ग्रेटर नोएडा- 173
नोएडा- 158
गाजियाबाद - 146
दिल्ली- 145
हापुड़- 110
फरीदाबाद- 105
बुलंदशहर- 73

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed