फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Appointment will have to be taken over the phone first, then AIIMS will be treated in OPD

पहले फोन पर लेना होगा अपॉइनमेंट, फिर एम्स की ओपीडी में इलाज होगा

Thu, 25 Jun 2020 04:12 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Thu, 25 Jun 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Appointment will have to be taken over the phone first, then AIIMS will be treated in OPD
एम्स दिल्ली

करीब तीन महीने बाद बृहस्पतिवार से दिल्ली एम्स में ओपीडी सेवा शुरू होने जा रही है लेकिन इससे पहले एम्स प्रबंधन ने कई तैयारियां की हैं। इसके तहत एम्स की ओपीडी में इलाज कराने के लिए आने से पहले फोन पर अपॉइनमेंट लेना होगा। यहां डॉक्टर से बातचीत होने के बाद समय और दिन दिया जाएगा जिसके आधार पर ओपीडी में आकर दिखा सकते हैं। 

विज्ञापन


मास्क और सैनिटाइजर अपने साथ में लाना जरूरी है। ओपीडी आने के बाद बाहर स्क्रीनिंग की जाएगी। डॉक्टरों के अनुसार टेलीकम्युनिकेशन पर मरीज की ज्यादात्तर परेशानी को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि बहुत जरूरी होने पर ही मरीज को ओपीडी में आने की सलाह दी जाएगी। 15-15 मरीजों को ओपीडी में बुलाया जाएगा। अगर डॉक्टर को लगता है तो वे दो से तीन माह की दवाईयां लेने की मरीज को सलाह दे सकते हैं। 
विज्ञापन


दिल्ली एम्स के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजधानी में हर दिन औसतन चार हजार मरीज सामने आ रहे हैं। बाकी राज्यों में भले ही स्थिति कुछ और हो लेकिन दिल्ली में हालात अभी तक सामान्य नहीं है। ऐसे में आशंका है कि ज्यादात्तर मरीज दिल्ली के ही ओपीडी में आ सकते हैं। इसलिए एम्स ने कुछ नियमों के साथ ओपीडी को शुरू करने का फैसला लिया है। उन्होंने बताया कि फॉलोअप मरीजों के लिए अभी ओपीडी सेवा शुरू रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वॉट्सएप पर देंगे सलाह
उधर केंद्र सरकार के लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज में मरीजों को वॉट्सएप पर डॉक्टर सलाह दे सकेंगे। इसके लिए टेलीमेडिसिन की सुविधा शुरू की है। दंतरोग विभागाध्यक्ष डॉ. प्रवेश मेहरा का कहना है कि वॉट्सएप नंबर पर मरीज जानकारी हासिल कर सकते हैं। जरूरत पड़ने पर मरीजों को वीडियो कॉल करते हैं और अगर मरीज को अस्पताल बुलाकर देखने की जरूरत महसूस हुई तो उसे अस्पताल भी बुलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि 011-23408202 पर सलाह ले सकते हैं। साथ ही 91-9354770787 पर वॉट्सएप के जरिए जानकारी ले सकते हैं। इसके अलावा ईमेल पर भी संपर्क किया जा सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed