फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Application date extended for admission through CUET in 29 programs of IPU

Delhi: IPU के 29 प्रोग्राम में सीयूईटी से दाखिले की आवेदन की तिथि बढ़ी, अंतिम तिथि 11 से बढ़ाकर 18 सितंबर की

Tue, 12 Sep 2023 01:10 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Sep 2023 01:10 AM IST
सार

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में 29 प्रोग्राम में सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) से दाखिले के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन
Application date extended for admission through CUET in 29 programs of IPU
आईपीयू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय (आईपीयू) में 29 प्रोग्राम में सीयूईटी (कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेस टेस्ट) से दाखिले के लिए आवेदन करने की तिथि बढ़ा दी गई है। अब इन प्रोग्राम में 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। इससे पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 सितंबर थी। मालूम हो कि आईपीयू इन प्रोग्राम में सीईटी (कॉमन एंट्रेस टेस्ट) की मेरिट से दाखिले समाप्त होने के बाद सीयूईटी स्कोर से भी दाखिला दे रही है।

विज्ञापन


इन 29 प्रोग्राम में बीसीए, बीएससी योग, मास्टर ऑफ साइंस बॉयोडायवर्सिटी एंड कंसर्वेसन, मास्टर ऑफ साइंस(एनआरएम), बीबीए, बीए जेएमसी, बीएचएमसीटी, बीफॉर्मा, एमएससी योग, बीकॉम ऑनर्स, एमटेक(सीएससी) रेगुलर, एमटेक आईटी रेगुलर, बीए इंग्लिश ऑनर्स, एमटेक ईसीई रेगुलर, बीए इकोनॉमिक्स ऑनर्स, बीटेक बॉयोटेक, एमए मास कम्यूनिकेशन, बीए अंग्रेजी चार वर्षीय प्रोग्राम, एमसीए, एमएससी एनवॉयरमेंट मैनेजमेंट, एमएड, एमपीटी, एमए अंग्रेजी, बीएड, पैरा मेडिकल प्रोग्राम, बीएससी एमआईटी, बीएससी एमटीआर, एमए अर्थशास्त्र, एमटेक वीएलएसआई डिजाइन रेगुलर शामिल है।
विज्ञापन


सीयूईटी से संबद्ध डोमेन विषय की स्वीकार्यता, वैकल्पिक भाषा, जनरल टेस्ट, आनलाइन पंजीकरण के संबंध में विस्तार से जानकारी यूनिवर्सिटी की वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है। एक प्रोग्राम के लिए आवेदन शुल्क के रूप में 2500 रुपये शुल्क का भुगतान करना होगा। इस राशि को ऑनलाइन जमा कराया जा सकता है। यूनिवर्सिटी ने इस अकादमिक सत्र के लिए दाखिला प्रक्रिया शुरू करने के समय ही यह स्पष्ट कर दिया था कि सीयूईटी स्कोर को सीईटी के बाद दूसरी प्राथमिकता दी जाएगी। उसके अनुसार ही यूनिवर्सिटी सीयूईटी के स्कोर से दाखिला प्रक्रिया शुरु कर रही है। जिन विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रवेश परीक्षा में भाग लिया है वे इस दाखिला प्रक्रिया में भाग नहीं ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed