{"_id":"5c2d4931bdec2257036f81ed","slug":"app-will-declare-33-candidates-in-four-states-for-lok-sabha-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"15 फरवरी तक आप के लोकसभा उम्मीदवार संभाल लेंगे कमान, केजरीवाल करेंगे पदाधिकारियों के साथ बैठक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
15 फरवरी तक आप के लोकसभा उम्मीदवार संभाल लेंगे कमान, केजरीवाल करेंगे पदाधिकारियों के साथ बैठक
Thu, 03 Jan 2019 04:58 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 03 Jan 2019 04:58 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस की अगुवाई वाले महागठबंधन में शामिल होने की संभावना के बीच आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के उम्मीदवारों की प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। दिल्ली के अलावा पार्टी की नजर पंजाब, हरियाणा, गोवा व चंडीगढ़ पर है। अगले 15 फरवरी तक आप यहां की कुल 33 सीटों के प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी। हालांकि, आप महागठबंधन होने की सूरत में इसमें फेरबदल की संभावना से भी इंकार नहीं कर रही है।
विज्ञापन
आप की लोकसभा चुनाव की कमान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के हाथ में है। केजरीवाल पहले चरण में पंजाब, हरियाणा, दिल्ली व गोवा के पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। गोवा के अलावा बाकी तीनों राज्यों को शेड्यूल भी तय कर लिया गया है। इसकी शुरुआत 4 जनवरी से होगी। पदाधिकारियों को दिल्ली में प्रशिक्षित करने के बाद उन्हें अपने-अपने इलाके में भेज दिया जाएगा। प्रचार अभियान में मुख्य जोर डोर टू डोर प्रचार पर दिया जाएगा। इसके बाद केजरीवाल की रैलियों का सिलसिला शुरू होगा।
विज्ञापन
पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय के मुताबिक, राष्ट्रीय परिषद में फैसला हुआ था कि आप दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, गोआ व चंडीगढ़ की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। इस दिशा में आगे बढ़ते हुए 15 फरवरी तक सभी राज्यों के प्रत्याशियों की घोषणा कर दी जाएगी। आप मौजूदा केंद्र सरकार को शिकस्त देने के लिए हर संभव विकल्प पर काम करेगी। गोपाल राय ने माना कि आप अभी अपने स्तर पर तैयारियां कर रही है। गठबंधन होने की सूरत में आप अपनी रणनीति में थोड़ा फेरबदल कर सकती है।
विज्ञापन
दिल्ली से लांच होंगे आप के सभी अभियान
4 फरवरी को केजरीवाल सिविल लाइंस स्थित अपने आवास पर पंजाब के सभी ब्लॉक स्तर के पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। इसमें सांसद व विधायक भी मौजूद रहेंगे। दूसरी तरफ 5-9 जनवरी के बीच हरियाणा की सभी लोक सभाओं के पदाधिकारियों की मुलाकात केजरीवाल से होनी है। पूरे हरियाणा में 10 जनवरी से डोर-टू-डोर अभियान लांच हो जाएगा। हर ग्राम सभा में बनने वाली 10 लोगों की कैंपेन कमेटी इस अभियान को आगे बढ़ाएगी। इसके अलावा 10-15 जनवरी के बीच दिल्ली के सभी लोक सभा पदाधिकारियों की केजरीवाल के साथ बैठक होगी।
केजरीवाल ही होंगे आप के स्टार प्रचारक
केजरीवाल के चार जनवरी को हरियाणा के चरखी दादरी की जन सभा से लोक सभा अभियान को लांच करेंगे। पंजाब में 20 व 28 जनवरी व दो फरवरी को केजरीवाल की सभाएं हैं। बीच-बीच में दिल्ली की रैलियों में भी केजरीवाल अपनी बात रखेंगे। पार्टी की रणनीति है कि केजरीवाल के चेहरे को एक बार फिर से लोक सभा चुनाव में आजमाया जाये। इस दौरान ज्यादा से ज्यादा रैलियां कराने की आप की योजना है।