फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anurag Thakur attacked Aam Aadmi Party on excise policy

Delhi: आबकारी नीति पर अनुराग ठाकुर ने आप सरकार को घेरा, बोले सिसोदिया का मतलब MONEY SHH

Sat, 20 Aug 2022 08:22 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 20 Aug 2022 08:22 PM IST
सार

प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आबकारी नीति को लेकर केजरीवाल और सिसोदिया पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उनके साथ मनोज तिवारी और आदेश गुप्ता भी मौजूद थे। 

विज्ञापन
Anurag Thakur attacked Aam Aadmi Party on excise policy
अनुराग ठाकुर, केंद्रीय मंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

सीबीआई की छापेमारी को लेकर शनिवार को दिल्ली के उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने आप सरकार को घेरा। उन्होंने आबकारी नीति में भ्रष्टाचार के मामले में केजरीवाल को मुख्यसाजिशकर्ता कहा। वहीं सिसोदिया पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मनीष की जगह अब उनका नाम मनी श (MONEY SHH) होगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उनके साथ मनोज तिवारी और आदेश गुप्ता भी मौजूद थे। 

विज्ञापन


अनुराग ठाकुर ने शराब नीति को लेकर मीडिया के सामने सवाल उठाते हुए कहा कि ब्लैक लिस्टेड कंपनियों पर क्या कार्रवाई हुई। शराब नीति ठीक थी तो वापस क्यों हुई। उन्होंने कहा कि आज सिसोदिया के हाव भाव उड़े हुए थे। सिसोदिया सवालों के जवाब नहीं दे पा रहे थे।
विज्ञापन


केजरीवाल सिसोदिया सवालों से भागते हैं: आदेश गुप्ता
दिल्ली के बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया सवालों से भागते हैं। सिसोदिया ने कई सवालों के जवाब नहीं दिए हैं, उन्हें जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि शराब व्यापारियों के प्रति वे इतने नरम क्यों हैं। जनता का पैसा शराब माफिया को क्यों दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हम डरने वाले नहीं, 2024 का चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल ही होगा: सिसोदिया
सीबीआई की छापेमारी को लेकर शनिवार दोपहर दिल्ली के उपमुख्मंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया से बात की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी सीबीआई-ईडी का डर दिखाती है। ईडी-सीबीआई के दम पर उन्होंने कई सरकारें गिराई हैं। दो-चार दिन में मुझे भी गिरफ्तार कर लेंगे। लेकिन हम डरने वाले नहीं हैं। पंजाब के बाद देश में अरविंद केजरीवाल लोकप्रिय हुए हैं, यह सब केजरीवाल को रोकने की साजिश है। लेकिन ऐसा नहीं होगा, 2024 का लोकसभा चुनाव मोदी बनाम केजरीवाल ही होगा। सिसोदिया ने कहा कि आबकारी नीति में कोई घोटाला नहीं हुआ। सीबीआई को ऊपर से आदेश मिला था। 

भाजपा की जीत आसान होगी: हिमंत
इस बीच असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मनीष सिसोदिया के बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़े होते हैं, तो 2024 का लोकसभा चुनाव भाजपा के लिए आसान हो जाएगा। दिल्ली के मुख्यमंत्री को कई राज्यों में लोग जानते भी नहीं हैं, इस वजह से लोकसभा में भाजपा की जीत और प्रचंड हो जाएगी। उन्होंने कहा कि जैसे क्रिकेट में विपक्ष जरूरी होता है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी किसी को खेलने की जरूरत होती है। मोदी बनाम केजरीवाल अच्छा खेल होगा।


सीबीआई का गलत इस्तेमाल किया जा रहा: कन्हैया कुमार
कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने शनिवार को आरोप लगाया कि केंद्र सरकार विपक्ष का गला घोंटने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो का दुरुपयोग कर रही है। उन्होंने कहा कि सीबीआई जैसी जांच एजेंसियां देश की रक्षा के लिए हैं, लेकिन वर्तमान भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार अपनी शक्ति की रक्षा के लिए इसका दुरुपयोग कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed