फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Anti open burning campaign will run in Delhi under Winter Action Plan

Winter Action Plan: दिल्ली में चलेगा एंटी ओपन बर्निंग अभियान, 588 टीम तैनात, इन लोगों को हीटर देने के निर्देश

Tue, 05 Nov 2024 07:36 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 05 Nov 2024 07:36 PM IST
सार

6 नवंबर से एक महीने के लिए दिल्ली में एंटी ओपन बर्निंग अभियान चलेगा। इस अभियान के तहत संबंधित विभागों की 588 पेट्रोलिंग टीम तैनात की जाएंगी। यह सभी टीमें 24 घंटे दिल्ली में ओपन बर्निंग की घटनाओं की निगरानी और उसे रोकने का काम करेंगी।

विज्ञापन
Anti open burning campaign will run in Delhi under Winter Action Plan
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विंटर एक्शन प्लान को लेकर मंगलवार को दिल्ली सचिवालय में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में पर्यावरण विभाग, डीपीसीसी, एमसीडी, एनडीएमसी, डीडीए, राजस्व विभाग, जल बोर्ड, विकास विभाग, दिल्ली पुलिस, डीटीसी आदि विभागों के अधिकारी शामिल रहे। बैठक के दौरान पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ विंटर एक्शन प्लान के 21 बिन्दुओं पर चर्चा की। बैठक में ग्रैप के कार्यान्वयन को लेकर भी विभागों को निर्देश दिए गए।

विज्ञापन

6 नवंबर से एक महीने तक चलेगा एंटी ओपन बर्निंग अभियान
गोपाल राय ने बताया कि विंटर एक्शन प्लान के तहत सरकार 6 नवंबर से एक महीने के लिए दिल्ली में एंटी ओपन बर्निंग अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत संबंधित विभागों की 588 पेट्रोलिंग टीम तैनात की जाएंगी। यह सभी टीमें 24 घंटे दिल्ली में ओपन बर्निंग की घटनाओं की निगरानी और उसे रोकने का काम करेंगी। साथ ही सरकारी विभागों, आरडब्ल्यूए और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि रात की ड्यूटी पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड को हीटर उपलब्ध करवाएं। जिससे खुले में बायोमास और ठोस अपशिष्ट को जलाने में कमी आए। 500 वर्ग मीटर से ऊपर की निर्माण साइट पर काम करने वाले रात्रि सुरक्षागार्डों को भी बिजली के हीटर वितरित करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आने वाले 10 दिन दिल्ली के लिए भारी
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि ठंड बढ़ने तथा हवा की गति कम होने के कारण दिल्ली और पास के राज्यों में एक्यूआई 300 से 400 के बीच में रहा है। वैज्ञानिकों की राय के अनुसार तेजी से तापमान कम हो रहा है और हवा की गति भी काफी कम है। आने वाले 10 दिन दिल्ली के लिए भारी रहने वाले हैं। इसीलिए प्रदूषण के खिलाफ सभी संबंधित विभागों द्वारा किये गए कार्यों को लेकर आज दिल्ली सचिवालय में समीक्षा बैठक बुलाई गई। 

विज्ञापन

एंटी डस्ट अभियान के तहत 428 स्थलों को नोटिस-चालान, 63 लाख का जुर्माना
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया कि एंटी डस्ट अभियान से संबंधित टीमों ने अभी तक 7927 निर्माण स्थलों का निरीक्षण किया और निर्माण स्थलों पर जारी दिशा-निर्देशों का उल्लंघन पाए जाने पर 428 स्थलों को नोटिस और चालान जारी किया है। साथ ही, 63 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया। मंत्री गोपाल राय ने बताया कि टीम में 13 संबंधित विभागों के अधिकारी शामिल हैं। ये दिल्ली के अंदर अलग-अलग स्थानों पर चल रहे निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं और मानदंडों के उल्लंघन पर कार्रवाई कर रहे हैं। सभी टीमों को लगातार निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। 

धूल को रोकने के लिए ये इंतजाम
मंत्री ने बताया कि 68 स्टैटिक एंटी-स्मॉग गन्स को सड़कों और खुले क्षेत्रों में तैनात किया गया, जिससे सड़क की धूल को फिर से फैलने से रोका जा सके। 200 मोबाइल एंटी-स्मॉग गन 70 विधानसभा में और हॉटस्पॉट में तैनात किए गए ताकि सड़क पर तथा खुले क्षेत्र में धूल को कम किया जा सके। ऊंची इमारतों के ऊपर भी 146 एंटी-स्मॉग गन लगाई गयी है। 

पराली से निपटने के लिए बायो-डीकंपोजर का छिड़काव
गोपाल राय ने कहा कि पराली की समस्या को समाप्त करने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली के धान के खेतों में पूसा बायो-डीकंपोजर का मुफ्त में छिड़काव कर रही, इस बार 5000 एकड़ से ज्यादा खेतों में बायो-डीकंपोजर का छिड़काव किया जाएगा। अब तक 3258 एकड़ से ज्यादा खेतों में बायो-डीकंपोजर का छिड़काव किया किया गया है। पराली जलाने को रोकने तथा निरीक्षण के लिए 11 टीमों  का गठन किया गया। वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने को लेकर सरकार ने कई कदम उठाये हैं, जिसमें अक्तूबर से अब तक 76558 गाड़ी का चालान किया गया है। साथ ही 3248 पुराने वाहनों को जब्त किया गया है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed