{"_id":"66f7f6663d7d182753026d92","slug":"anti-dust-campaign-will-be-run-from-7th-october-to-7th-november-to-control-air-pollution-in-delhi-2024-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में एंटी डस्ट कैंपेन: निर्माण कार्य को लेकर निर्देश जारी, 523 टीमें रखेंगी नजर; तीन शिफ्ट में होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में एंटी डस्ट कैंपेन: निर्माण कार्य को लेकर निर्देश जारी, 523 टीमें रखेंगी नजर; तीन शिफ्ट में होगा काम
Sat, 28 Sep 2024 06:06 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2024 06:06 PM IST
सार
दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए आतिशी सरकार अभी से गंभीर हो गई है। अक्तूबर महीने में सरकार एंटी डस्ट कैंपेन चलाने जा रही है। साथ ही आने वाले दिनों में सरकार 21 सूत्री विंटर एक्शन प्लान लागू करेगी।
विज्ञापन
दिल्ली में एंटी डस्ट कैंपेन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में सर्दी में होने वाले वायु प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार तैयारियों में जुटी हुई है। सर्दी को लेकर दिल्ली सरकार 21 सूत्री विंटर एक्शन प्लान लागू करेगी। उससे पहले दिल्ली में अक्तूबर में ही एंटी डस्ट कैंपेन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में वायु प्रदूषण को कंट्रोल करने के लिए सात अक्टूबर से सात नवंबर एंटी डस्ट कैंपेन चलाया जाएगा। विंटर एक्शन प्लान के तहत कंस्ट्रक्शन साइटों पर निर्माण संबंधी जारी 14 दिशा-निर्देशों को पालन नहीं करने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
गोपाल राय ने कहा कि पर्यावरण नियमों का पालन करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाली निर्माण एजेंसी/विभाग को हरित रत्न अवार्ड दिया जाएगा। एंटी डस्ट कैंपेन के तहत पूरी दिल्ली में 13 विभागों की 523 टीमें तैनात की जाएंगी। एंटी डस्ट कैंपेन के तहत सीएंडडी पोर्टल पर 500 वर्ग मीटर से अधिक सभी निर्माण साइट्स को खुद पंजीकरण करना अनिवार्य है।
विज्ञापन
पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि निर्माण साइट्स का नियमित निरीक्षण करने के लिए विभागों को निर्देश जारी किया गया है। धूल प्रदूषण को रोकने के लिए 85 मैकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीनें और 500 वॉटर स्प्रिंकलर तैनात होंगे। नवंबर में सड़कों पर एक शिफ्ट से बढ़ाकर तीन शिफ्टों में मोबाइल एंटी स्मॉग गन की तैनाती होगी।