फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   anshu prakash case three hours inquiry to Aam Aadmi Party MLA nitin tyagi by delhi police

AAP विधायक नितिन त्यागी पर तीन घंटे पुलिस ने दागे सवाल, अभी और लोगों से होगी पूछताछ

Tue, 06 Mar 2018 09:20 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Tue, 06 Mar 2018 09:20 AM IST
विज्ञापन
anshu prakash case three hours inquiry to Aam Aadmi Party MLA nitin tyagi by delhi police
फाइल फोटो
मुख्य सचिव से मारपीट और बदसलूकी के मामले में जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। सोमवार को पुलिस ने लक्ष्मी नगर से आप विधायक नितिन त्यागी से सिविल लाइंस थाने में करीब तीन घंटे तक पूछताछ की।
विज्ञापन


19 फरवरी की आधी रात को हुई मीटिंग के बारे में उनसे करीब 100 सवाल पूछे गए। नितिन त्यागी ने मारपीट की बात से पूरी तरह इनकार किया है। उन्होंने बताया कि मीटिंग में जनता को राशन न मिलने के बारे में पूछा गया था।
विज्ञापन


ससे नाराज होकर अंशु प्रकाश चले गए थे। बाद में नितिन सचिव को गेट तक छोड़ने गए, जहां लगे सीसीटीवी कैमरे में उनकी तस्वीर कैद हुई।

anshu prakash case three hours inquiry to Aam Aadmi Party MLA nitin tyagi by delhi police
anshu prakash - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नितिन त्यागी ने पुलिस के सवालों के संतोषजनक उत्तर नहीं दिए। जरूरत पड़ने पर मीटिंग में मौजूद सभी लोगों से पूछताछ की जा सकती है।

पुलिस ने विधायक नितिन त्यागी और राजेश ऋषि को पूछताछ के लिए 1 मार्च को बुलाया था। राजेश उस दिन जांच में शामिल हुए, लेकिन मां की तबीयत खराब होने की बात कर नितिन नहीं आए थे।

छताछ के बाद नितिन ने बताया कि मीटिंग में मुख्य सचिव के साथ मारपीट नहीं हुई थी। पुलिस मामले को राजनीतिक बनाकर एकतरफा कार्रवाई कर रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed